Saha Breaking News

Saha Breaking News आप अपनी समस्या को इस नंबर पर 9729323228 व्हाट्सअप कर सकते है
(1)

धन-धन 🙏श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज 🪯जी के परम सेवक, मानवता, त्याग और बलिदान 🌻की अद्वितीय मिसाल, धन-🙏धन शहीद पीर बुद्धु ...
12/06/2026

धन-धन 🙏श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज 🪯जी के परम सेवक, मानवता, त्याग और बलिदान 🌻की अद्वितीय मिसाल, धन-🙏धन शहीद पीर बुद्धु शाह जी के पावन 🎂जन्मदिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।💐🪯

अब जानेंगी नई पीढ़ी सिख इतिहास का गौरव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फैसले पर जताया आभार : विनर सिंह साहा (HSGMC) #साहा...
12/06/2026

अब जानेंगी नई पीढ़ी सिख इतिहास का गौरव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फैसले पर जताया आभार : विनर सिंह साहा (HSGMC)

#साहा
पूर्व कार्यकारी सदस्य(HSGMC) विनर सिंह साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सिख समाज से किया गया एक महत्वपूर्ण वादा पूरा कर दिया गया है। राज्य के विद्यालयों की आठवीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन संघर्ष, बलिदान और योगदान को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश के लाखों विद्यार्थी सिख इतिहास के गौरवशाली अध्यायों, महान बलिदानों और मानवता के संदेश से परिचित हो सकेंगे।

विनर सिंह साहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी सप्ताह के अवसर पर सिख इतिहास को विद्यालयी शिक्षा का हिस्सा बनाने की घोषणा की थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन, शिक्षाओं, त्याग, सेवा, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सिख समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। लंबे समय से समाज की यह मांग रही थी कि सिख इतिहास और महान विभूतियों के योगदान को विद्यालयी पाठ्यक्रम में उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत से परिचित हो सके।

विनर सिंह साहा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की समावेशी सोच, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान तथा सभी वर्गों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
साथ ही विनर सिंह साहा ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री से एक महत्वपूर्ण अनुरोध भी किया कि जब सिख इतिहास से संबंधित विषयवस्तु को पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाए, तो उसे पूरी सावधानी, शोध और ऐतिहासिक तथ्यों की गहन जांच-पड़ताल के बाद ही अंतिम रूप दिया जाए। धार्मिक और ऐतिहासिक विषय अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए उनकी प्रस्तुति पूरी तरह तथ्यात्मक और प्रमाणिक होनी चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार विंग के जानकार प्रतिनिधियों, सिख इतिहासकारों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित कर व्यापक विचार-विमर्श किया जाए, ताकि पाठ्यक्रम में शामिल की जाने वाली सामग्री पूरी तरह प्रामाणिक, संतुलित और सिख इतिहास की गरिमा के अनुरूप हो।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि हरियाणा निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे तथा समाज के कल्याण और जनहित में ऐसे दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी निर्णय आगे भी लिए जाते रहें।

12/06/2026

साहा इंडस्ट्रीज एरिया की कंपनी में लगी आग

11/06/2026

रेणु भाटिया के खिलाफ FIR करवाने पहुंचा नर्सिंग स्टाफ
NURSING STAFF

10/06/2026

#हरियाणा महिला आयोग के चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने त्यागपत्र देने के बाद हाथ मे भागवत गीता लेकर क्या कहा?

10/06/2026
09/06/2026

साहा में किसान यूनियन ने पकड़ी सूरजमुखी की ट्राली, 19200 रुपए का लगा ट्राली पर जुर्माना

09/06/2026

मीठापुर में किसानों ने पकड़ी सूरजमुखी की ट्राली

सूचना किसी का काले रंग का बैग गिरा हो साहा से कैंट के बीच तो कॉल कर ले 8295188250
09/06/2026

सूचना
किसी का काले रंग का बैग गिरा हो साहा से कैंट के बीच तो कॉल कर ले 8295188250

09/06/2026

कृष्ण बेदी ने की पूर्व प्रधानमंत्री की मेमोक्री

Address

Ambala

Telephone

+919729323228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saha Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Saha Breaking News:

Share