Manoj Kumar 01

Manoj Kumar 01 all types videos

कुणाल सर का स्थिति खराब होने के कारण अभी पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
22/08/2026

कुणाल सर का स्थिति खराब होने के कारण अभी पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

महत्वपूर्ण सूचना⚠️⚠️⚠️⚠️शाम 5 बजे सबको बापू वाटिका इकट्ठा होना है और पुतला दहन फिरायालाल चौक पर शाम 6 बजे करना है।।     ...
21/08/2026

महत्वपूर्ण सूचना⚠️⚠️⚠️⚠️

शाम 5 बजे सबको बापू वाटिका इकट्ठा होना है और पुतला दहन फिरायालाल चौक पर शाम 6 बजे करना है।।

आज तोपचांची में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना...
19/08/2026

आज तोपचांची में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। हर शिकायत के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

जनता की आवाज़ ही हमारी जिम्मेदारी है।

सदर अस्पताल, रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ अनशन पर बैठे सभी आंदोलनरत छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त क...
18/08/2026

सदर अस्पताल, रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ अनशन पर बैठे सभी आंदोलनरत छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।

हमारी सरकार छात्रों के साथ है। उनकी जायज़ मांगों को सुनना, समझना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना हमारी प्राथमिकता है।

Hemant Soren Rahul Gandhi

झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनिंद्रनाथ मंडल जी के 77वें जयंती समारोह में शामिल हुए. धनबाद के मेमको मोड़ स्थित मनिंद्रनाथ मंडल...
17/08/2026

झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनिंद्रनाथ मंडल जी के 77वें जयंती समारोह में शामिल हुए. धनबाद के मेमको मोड़ स्थित मनिंद्रनाथ मंडल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहीद की पत्नी श्रीमती रेखा मंडल जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
आज तक शहीद मनिंद्रनाथ मंडल जी को उचित सम्मान नहीं मिल पाना बेहद दुखद है। झारखंड आंदोलन में उनके संघर्ष, योगदान और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके सम्मान और स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

शहीद मनिंद्रनाथ मंडल अमर रहें...

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के छाताबाद में आज जो भयावह मंजर देखने को मिल रहा है, वह कोई प्राकृतिक त्रासदी नहीं बल्कि वर्षों...
17/08/2026

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के छाताबाद में आज जो भयावह मंजर देखने को मिल रहा है, वह कोई प्राकृतिक त्रासदी नहीं बल्कि वर्षों से जारी कोयला चोरी और अवैध खनन की उस भयावह सच्चाई का परिणाम है, जिसने पूरे इलाके को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। पूरा गांव का घर ज़मींदोज़ हो गया.
जिन घरों में कभी खुशियां बसती थीं, आज वहां डर का साया है। जिन जमीनों पर लोगों ने पीढ़ियां गुजारीं, आज वही जमीन उनके लिए खतरा बन चुकी है। यह सिर्फ जमीन और घरों का धंसना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सपनों, सुरक्षा और भविष्य का धंसना है।
आज कतरास के छाताबाद में ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे 'आशियाना बचाओ आंदोलन' के समर्थन में पहुंचा। इसके बाद भू-धसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर उन परिवारों से मुलाकात की, जिनके सिर पर आज अपना ही घर और जमीन खोने का खतरा मंडरा रहा है।
इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कहाँ सो रहे हैं ? वे कब इन मजबूरों के साथ खड़े होंगे। अवैध कोयला का बड़ा कारोबार इस इलाके में होता है, बच्चा बच्चा सब जानता है।
कौन इनका संरक्षक है, ये भी हर बच्चा जानता है। फिर भी केंद्र और राज्य सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारियों और इन जनप्रतिनिधियों के आँख पर पट्टी और कान में बहरापान क्यों है ?
पीड़ित परिवार से जब मैं मिला उनकी आंखों में डर, दर्द और बेबसी साफ दिखाई दे रही थी। किसी का आशियाना खतरे में है, तो किसी के सामने अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। उनकी पीड़ा और समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। सच कहूं तो वहां का भयावह मंजर देखकर मन बेहद व्यथित हुआ। सिर्फ जमीन और घरों का धंसना नहीं है, यह गरीबों के सपनों और वर्षों की मेहनत का धंसना है।
जिला प्रशासन, बीसीसीएल और सीआईएसएफ जैसी जिम्मेदार संस्थाओं की मौजूदगी के बावजूद आखिर लोगों की जिंदगी बर्बाद करके कोयला चोरी और अवैध खनन कैसे जारी है ?
अगर समय रहते इस पर रोक लगाई गई होती, तो शायद आज इन परिवारों को अपने ही आशियाने और जान की सलामती के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं इन परिवारों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी सुरक्षा, पुनर्वास, विस्थापन और उचित मुआवजे के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
जिस घर को एक गरीब ने खून-पसीने से बनाया है, उसे यूं ही उजड़ने नहीं दिया जा सकता। जिस जमीन पर किसी परिवार की पीढ़ियां बसी हों, उसे मुनाफे और अवैध कारोबार की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
संकट की इस घड़ी में मैं छाताबाद के प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं... संघर्ष जारी है

ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र आज से ही 20 आगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जयपाल सिंह मुंडा ग्राउंड पहुंचे इस ...
16/08/2026

ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र आज से ही 20 आगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जयपाल सिंह मुंडा ग्राउंड पहुंचे इस बार JSSC CGL रद्द मतलब रद्द !

Manoj Dey

16/08/2026

03/04/2026

My first mini vlog 🥰🥰

Address

Chichaki
Bagodar
825322

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoj Kumar 01 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share