Barmer News Update

Barmer News Update I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan.

I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan. whether it is crime or politics, social or public issues...!

MLA Ravindra Singh Bhati की सुरक्षा हटाई गई
17/04/2026

MLA Ravindra Singh Bhati की सुरक्षा हटाई गई

भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन...
12/04/2026

भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को उन्हें यहां भर्ती किया गया था।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि "आशा भोंसले को कोई मेडिकल समस्याएं थी। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। यानी कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

आशा भोंसले के बेटे आनंद भोंसले ने बताया कि कल सुबह 11 बजे से अंतिम दर्शन के बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

12 हजार से अधिक गाने गाए

आशा भोंसले ने 14 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से अधिक गाने गाए है। उनके बेहतरीन गानों में "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा", "चुरा लिया है तुमने जो दिल को" आज भी सदाबहार है।

आशा भोंसले मशहूर थियेटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। जब वो सिर्फ 9 साल की थी। तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसी वजह से आशा भोंसले ने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार का सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।

संगीत जगह के लिए ही नहीं अपितु भारत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।

10/04/2026

राजस्थान ने आज RCB का बैंड बजा दिया

08/04/2026

शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने की अपील....

प्रिय नौजवान साथियों,

आपका अटूट स्नेह, विश्वास और समर्थन मुझे हमेशा ऊर्जा प्रदान करता रहा है। आज उसी विश्वास के साथ आपसे एक छोटी सी, लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण अपील कर रहा हूँ।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सूचनाओं को साझा करने का एक मजबूत स्तंभ है इसे हम समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच फैलाने और अच्छे कार्यों के लिए इस्तेमाल करें। अगर आप स्वयं को मेरा समर्थक मानते हैं, तो मेरी आपसे विनम्र अपील है कि किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या व्यक्ति विशेष के खिलाफ अमर्यादित टीका-टिप्पणी से दूर रहें।

मेरे राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी अपणायत, भाईचारा और आपसी सम्मान रही है जो कि मुझे मेरे पूर्वजों से मिली हैं। राजनीति और वोट से कहीं ऊपर हमारा सामाजिक सौहार्द है, जिसे बनाए रखना हम सबकी सामुदायिक जिम्मेदारी है।

बीते कुछ समय से हमारी इस पावन अपणायत की धरती पर सुनियोजित तरीके से नकारात्मकता फैलाकर आपसी वैमनस्य बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। लेकिन यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वविवेक, समझदारी और संयम का परिचय देते हुए इन प्रयासों को सफल न होने दें।

बरसों से चली आ रही भाईचारे, अपनत्व और सामाजिक समरसता की इस परंपरा को बनाए रखना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

Ravindra Singh Bhati

वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसने MI...
08/04/2026

वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसने MI के गेंदबाजों के मनोबल को तोड़ दिया. यशस्वी जायसवाल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 77 रन बनाए. वैभव की पारी में खास रहा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, जिसने दिखाया कि वह कितने निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं. 278 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में वैभव ने 5 छक्के जड़े.

ये है सलमान खान और शंकराराम।दोनों 5 किलोग्राम क्रिस्टल ड्रग्स के साथ पकड़े गए है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट की कीमत करीब 2...
07/04/2026

ये है सलमान खान और शंकराराम।

दोनों 5 किलोग्राम क्रिस्टल ड्रग्स के साथ पकड़े गए है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट की कीमत करीब 25 करोड़ है।

गुजरात ATS के इनपुट पर राजस्थान ATS और बाड़मेर पुलिस दोनों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को बाड़मेर -अहमदाबाद हाईवे पर हाथीतला गांव के पास इको कार से ड्रग्स बरामद कर गिरफ्तार किया है।

सलमान सीमावर्ती सज्जन के पार का और शंकराराम मठारानी का निवासी है। दोनों के मोबाइल व्हाट्सएप चैट से पाकिस्तान में कॉलिंग करने और वीडियो फुटेज मिले है। दोनों इससे पहले ही गुजरात और दिल्ली में पाक से आई ड्रग्स की सप्लाई पहुंचा चुके है।

हैरानी की बात यह है कि यह गिरोह बहुत बड़ा है। जो पाक तस्करों द्वारा भेजी गई खेप को देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई करते है। इन दोनों ने खलीफे की बावड़ी निवासी रोशन खान खलीफा का नाम भी कुबूला है। अब पुलिस ने रोशन खान और अन्य कई संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

अब गाड़ियों पर लग रहे "विश्वास" कैप्शन के साथ MLA रविंद्रसिंह भाटी के पोस्टर•कमेंट बॉक्स में दें अपनी रायRavindra Singh ...
05/04/2026

अब गाड़ियों पर लग रहे "विश्वास" कैप्शन के साथ MLA रविंद्रसिंह भाटी के पोस्टर

•कमेंट बॉक्स में दें अपनी राय

Ravindra Singh Bhati

बालोतरा में MR ट्रेवल्स की बस को ग्रामीणों ने रोका, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमबालोतरा में आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी ट्रे...
05/04/2026

बालोतरा में MR ट्रेवल्स की बस को ग्रामीणों ने रोका, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

बालोतरा में आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी ट्रेवल्स MR की बस को रुकवाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगले 24 घंटे में को ठोस आश्वासन नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आपकों बता दें कि कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में बागोड़ा क्षेत्र के राहुता निवासी दो सगे भाईयों की मौत एक दुखद सड़क हादसे में हो गई थी। इसके लिए एमआर बस के चालक की लापरवाही रही थी।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद इतना समय बीत जाने के बाद भी बस मालिक या निजी ट्रेवल्स द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।

04/04/2026

"लिख -लिख अर्जी भेजूं रुणिचे" से वायरल हुए भजन गायक अशोक साहेलिया का खास इंटरव्यू...विदेश में दे चुके हैं प्रस्तुति

03/04/2026

सोशल मीडिया इन्फ्लूसर ने 2 के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
•कमेंट बॉक्स में पढ़ें पूरी खबर

03/04/2026

भजन गायक छोटूसिंह रावणा की रिपोर्ट पर MLA रविंद्रसिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज

Chotu Singh Rawna

01/04/2026

MLA रविंद्रसिंह भाटी को भजन गायक छोटूसिंह की खुली चुनौती

Ravindra Singh Bhati
Chotu Singh Rawna

Address

Barmer
344001

Telephone

+17014443023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barmer News Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Barmer News Update:

Share