11/08/2026
भारी-भरकम पुल को तिनके की तरह बहा ले गया सैलाब, दिखा खौफनाक मंजर!
उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के चलते तमक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण वहां बना बेली ब्रिज देखते ही देखते बाढ़ के पानी में बह गया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह भारी-भरकम पुल को उफनते पानी ने तिनके की तरह अपने साथ बहा लिया।
पुल के बहने का यह खौफनाक मंजर देखकर हर कोई सहम गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।