Fatehpur Public

Fatehpur Public फतेहपुर के समस्त लोग सादर आमंत्रित
इस पेज से जुड़ें !!

http://www.amjabharat.live/2022/07/blog-post_623.html
30/07/2022

http://www.amjabharat.live/2022/07/blog-post_623.html

स्वयं व परिवारीजनों को प्रिकाशन डोज से आच्छादित कराएं शिक्षक फतेहपुर, शमशाद खान । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्ग....

30/07/2022

⭐ *फ़तेहपुर ख़ास खबर ।*

*माफियाओ के मायाजाल में उलझा जिला प्रशासन, जांचे अटकी*

*- शहर के अधिकतर तालाबो को बेचकर खा गए भूमाफिया*
*- स्वयं ए पार्टी व अपने गुर्गे को बी पार्टी बनाकर वाद जीतकर बेच डाली कई सरकारी जमीने*
*- अरबों की जुटाई संपत्ति, कुर्क हुई महज कुछ अंश*
*- भूमाफियाओं के इशारे पर नाचते हैं शहर के राजस्व कर्मी*
*- राजस्वकर्मियों ने भी बनाई अकूत संपत्ति, करोड़ों के मालिक हैं कई राजस्वकर्मी व निरीक्षक*
*- दशकों से शहर में ही रही ऐसे कर्मियों की अलग अलग पदों में तैनाती, जांच हो तो निकलेगा कुबेर का खजाना*
*- जांच में फसने के डर से गायब हो रही शहर से 100 नम्बर की गाड़ियां* 👉

*( विवेक मिश्र )*

*माफियाओ को लेकर योगी सरकार की सख्ती राजस्वकर्मियों के खेल के आगे औंधे मुंह गिरती नज़र आ रही है। जिले में शीर्ष ईमानदार नेतृत्व होने के बावजूद माफियाओं की जांचे क्यों अटकी पड़ी हैं यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। बताते हैं जिलाधिकारी के अथक प्रयास भी राजस्वकर्मियों की कलंदरी के आगे बौने साबित पड़ रहे हैं। करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाने वाले या ये कहें की भूमाफियाओं के चमचे बन चुके इन राजस्वकर्मियों से कोई जांच समय से हो जाये ये सम्भव ही नहीं है। चर्चा तो ये भी है कि कुख्यात भूमाफियाओं ने जांचों के नाम पर अपने पालतू कर्मियों के माध्यम से मामलों में अंदरखाने से सेटिंग की है तभी तो अरबो की संपत्ति वाले माफियाओ की महज एक आध करोड़ की संपत्ति कुर्क होना किसी के गले नही उतर रहा है। बताते हैं ये माफिया जिलाधिकारी के तबादले तक मामले को धीमी गति से या ठंडे बस्ते में डालने की फिराक में हैं ताकि बड़ी मुसीबत से बचा जा सके। इनकी अधिकतर जांचे कहीं हाईकोर्ट के नाम पर तो कहीं राजस्व परिषद के नाम पर अधर में लटकी हुई हैं। हाईकोर्ट व राजस्व परिषद में प्रशासन की तरफ से तेज गति से पैरवी न होने की वजह से माफियाओ को खासी राहत मिलती नज़र आ रही है। वर्षों से सरकारी जमीनों में कब्जा किये माफिया जांचों को लम्बे समय तक लटकाने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं।*
*आपको बता दें कि हाल ही में जिले के कई भूमाफियाओं, गोतस्करों, शराब माफियाओ, बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है जिनमे गैंगेस्टर की धारा के अनुसार एजाज बॉक्सर, रजा मोहम्मद, राकेश सिंह व आबिद हसन आदि की नाजायज तरीके से कमाई गई संपत्ति को भी कुर्क किया गया है। जिसमे पहले दिन से ही सवाल उठ रहा है जब प्रयागराज के अतीक अहमद के गैंग में 100 से ऊपर अभियुक्त हो सकते हैं मुख्तार अंसारी के गैंग में 100 से ऊपर अपराधी हो सकते हैं तो जिले के कुख्यात माफिया जो स्वयं 100 नम्बर के टैग से जाना जाता है उसके गैंग में महज 3 या 4 अभियुक्त होना पुलिस व जांच टीम की मिलीभगत को स्पष्ट दर्शाता है जबकि पूरा जनपद जानता है कि ज्वालागंज का सरकारी तालाब बेचने वाला कौन था, सैय्यडवाड़ा के तालाब का एक तिहाई हिस्सा मुस्सू ने बेच डाला उसके पीछे कौन था। लखनऊ बाईपास के किनारे सड़क के ऊपर बेशकीमती कई बीघे सरकारी जमीने बेचने वाले कौन थे, तेलियानी ब्लॉक के सामने सरकारी भूमि बेचने वाले कौन थे, बिसौली में सरकारी जमीन बेचने वाले कौन थे, वीआईपी रोड में बीजेपी का झंडा लगाकर शत्रु संपत्ति की जमीन बेचने वाले कौन थे। लगभग ढाई दशक से हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद पुलिस व जांच टीम ने महज कुछ वर्षों की संपत्ति को कुर्क करके पल्ला झाड़ लिया जबकि जो ब्यक्ति लगभग ढाई दशक से अपराध की दुनिया से जुड़ा हो तो उसके और उसके करीबियों की ढाई दशक के अंदर की अर्जित संपत्ति भी कुर्की की प्रक्रिया में आनी चाहिए थी। लेकिन बताते हैं इस माफिया का मकड़जाल इतना मजबूत है कि इसके गुर्गे पुलिस, राजस्व, वकील, पत्रकार आदि सभी जगह हैं जो इसके लिए रुपया लेकर नौकर की तरह काम करते हैं। हाल ही में संपत्ति कम दिखाने व गैंगेस्टर के गैंग में टीम के गुर्गों का नाम बचाने की एवज में राजस्व व पुलिस के एक इंस्पेक्टर का नाम ख़ासा चर्चा में रहा जिसने नीचे से ऊपर तक का मैनेजमेंट किया। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसी टीम जो माफियाओ के इशारे पर नाच रही थी उसके अपराधों को छुपाने में लगी थी क्या वह भी गैंग की श्रेणी में नहीं आती, जवाब पाठकों पर छोड़ता हूँ। जबकि कुछ माह पूर्व गैंगेस्टर की कार्रवाई के पूर्व तक जिले के दर्जनों लोग यहां तक की कई सत्ताधारी, माफिया के यहां जीहुजूरी करने जाते थे। बताते हैं अगर सिर्फ माफिया और उसके करीबियों के मोबाइल नम्बरो की कॉल डिटेल गैंगेस्टर की जांच में शामिल कर ली जाए तो इनके गैंग के असल लोग जिनमे पुलिस से सम्बंधित, प्रशासनिक ब्यवस्था से जुड़े लोग, ऐसे वकील, ऐसे पत्रकार व डी 2 गैंग से जुड़े रिश्ते खुदबखुद सामने आ जाएंगे जिससे जांच टीम को इनका गैंग स्पष्ट करने में आसानी होगी।*

*- एक दर्जन भ्रष्ट राजस्वकर्मियों की बन रही सूची*

*माफियाओं को सरकारी जमीनों में कब्जा दिलाने में मदद करने वाले, अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले भ्रष्ट लेखपालों की जांच अंदरखाने से शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं प्रथम चरण में ऐसे एक दर्जन भर शहर व नगर क्षेत्र में काम करने वाले राजस्वकर्मियों की सूची बनकर तैयार हो गई है जो पूर्व में माफियाओ के सारथी बनकर काम कर रहे थे जिन पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।*

*- न्यायालय के आदेशों में भी हुआ जमकर खेल*

*भूमाफियाओं ने शत्रु संपत्ति, सरकारी जमीनों में कब्जा करने का गजब तरीका खोज रखा था। जमीनों पर सीधे कब्जा न करके दो गुर्गों से राजस्व न्यायालय में वाद दाखिल करवाते थे एक गुर्गा किसी फर्जी वसीयत या अन्य आधार पर अपनी जमीन बताता था जबकि दूसरा जमीदारी का एक कागज दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश करता था। अंत मे मुकदमा किसी के पक्ष में भी हो न्यायालय के आदेश के आधार पर जमीन उनके बाप की हो जाती थी। ऐसी जमीनों पर प्लाटिंग करके आधा शहर बस गया। ख़रीदने वाले बेचारे फंसते गए। अंत मे स्थिति ये आई कि ज्वालागंज में एक तालाब पूरा बिक गया वहां के 67 लोगों को घर खाली करने की नोटिस भी उपजिलाधिकारी कोर्ट से वर्ष भर पूर्व जारी हो चुकी है मगर प्रशासनिक लापरवाही से मामला जस का तस अटका पड़ा है। इसी तरह शहर के लगभग दो दर्जन तालाबो का अस्तित्व मिट गया मगर दशकों से किसी अधिकारी ने तालाबो को ढूढ़ने व उन्हें खाली करवाने की जहमत नही उठाई। दशकों से चल रहे जमीनों के इस खेल में जहां सैकड़ों भूमाफिया करोड़पति, अरबपति बन गए वहीँ राजस्वकर्मियों व पूर्व के राजस्व अधिकारियों ने भी खूब मलाई चाटी जिसका खामियाजा ये रहा कि आज भी शहर में सरकारी भूमि माफियाओ के कब्जे में है जबकि तहसील स्तरीय अधिकारी शासन के अनुरूप न चलकर सिर्फ अपनी नौकरी कर रहे हैं

जमील अहमद से बनें श्रवण कुमार ने कहा, मुस्लिम धर्म बहुत हिंसक है !
22/07/2022

जमील अहमद से बनें श्रवण कुमार ने कहा, मुस्लिम धर्म बहुत हिंसक है !

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर युवक ने घर वापसी की है... मुस्...

इस बार स्वतंत्रता दिवस का खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की अपील...
22/07/2022

इस बार स्वतंत्रता दिवस का खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज जरूर फहराएं। पीएम मोदी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

चित्र को एक बार गौर से देखिए भारतीय महिलाएं दंडवत प्रणाम क्यों नहीं करती हैं...ये है भगवान को प्रणाम करने का सही तरीका.....
20/07/2022

चित्र को एक बार गौर से देखिए
भारतीय महिलाएं दंडवत प्रणाम क्यों नहीं करती हैं...

ये है भगवान को प्रणाम करने का सही तरीका...

आपने कभी ये देखा है कि कई लोग मूर्ति के सामने लेट कर माथा टेकते है। जी हां इसी को साष्टांग दंडवत प्रणाम कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस प्रणाम में व्यक्ति का हर एक अंग जमीन को स्पर्श करता है। जो कि माना जाता है कि व्यक्ति अपना अहंकार छोड़ चुका है। इस आसन के जरिए आप ईश्वर को यह बताते हैं कि आप उसे मदद के लिए पुकार रहे हैं। यह आसन आपको ईश्वर की शरण में ले जाता है। लेकिन आपने यह कभी ध्यान दिया है कि महिलाएं इस प्रणाम को क्यों नहीं करती है। इस बारें में शास्त्र में बताया गया है। जानिए क्या..

शास्त्रों के अनुसार स्त्री का गर्भ और उसके वक्ष कभी जमीन से स्पर्श नहीं होने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका गर्भ एक जीवन को सहेजकर रखता है और वक्ष उस जीवन को पोषण देते हैं। इसलिए यह प्रणाम को स्त्रियां नहीं कर सकती है। जो करती भी है उन्हें यह प्रणाम नहीं करना चाहिए।

11/06/2022
01/01/2022

समस्त जनपदवासियों को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाये !!

Address

Fatehpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fatehpur Public posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share