Kanpuriya Dzire videos

Kanpuriya Dzire videos Entertainment

25/12/2025

मेरे नए टॉप फ़ैन्स का बहुत-बहुत आभार! Pankaj Kumar Kanaujiya

16/12/2025

Kanpur Cold Wave Alert : सर्दी और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कोई भी गरीब, असहाय या निराश्रित व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न बिताए. रैन बसेरों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सड़कों पर जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय के इंतजाम किए हैं.

कानपुर: सर्दी और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कोई भी गरीब, असहाय या निराश्रित व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न बिताए. प्रशासन का फोकस रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने पर है. जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह समय कार्यालयों में बैठकर फाइलें निपटाने का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर जनसहायता करने का है. शीतलहर के दौरान एक भी व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है.

16/12/2025

Good morning 🌄🌄

02/05/2025

02/05/2025

◾️UPSSSC PET 2025 विस्तृत नोटिफिकेशन
▪️फॉर्म जमा करने की तिथि👉14 मई से 17 जून 2025
▪️सिलेबस में कोई बदलाव नहीं
◾️PET की वैलिडिटी अब 3 साल होगी

27/04/2025
27/04/2025

मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को पुरवा हवा चलेगी और बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे लखनऊ में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।

इधर, शुक्रवार को राजधानी में गर्म हवाओं संग तपिश से लोग परेशान रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को मौसम कमोबेश शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में रविवार से बादलों की आवाजाही और सोमवार को बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

Address

Kanpur
208017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanpuriya Dzire videos posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share