27/04/2024
सचिन तेंदुलकर से बेहतरीन विदाई मैंने किसी की नही सुनी और न ही देखी..
और शायद ऐसा किसी के साथ होगा भी नही...
लास्ट टेस्ट मैच के लिए उनकी तैयारी बहुत जबरदस्त की गई थी.. विदाई पर क्या बोलना था, किसके बारे में बोलना था यह उन्होंने पहले से तय किया था,
सचिन की माता जी सुधा तेंदुलकर कभी उनका मैच देखने स्टेडियम नही आई थी लेकिन उनके आखिरी टेस्ट को देखने पूरे परिवार सहित वो उपस्थित थी..
जब मैच चल रहा था तो स्क्रीन पर उनकी माता जी को दिखाया जाता, सचिन कहते हैं कि मैं रो पड़ता था... ऐसे लगता था जैसे पूरे जीवन की उपलब्धि उस क्षण में मिल गयी हो..
स्पेशल बैट्स बनाए गए थे, ग्रिप पर तिरंगा बना हुआ था...
उनके बेटे अर्जुन ने उसमें बॉल बॉय का काम भी किया था।
किसी बाप के लिए यह बहुत सुनहरा क्षण था।
फैन्स मीडिया परिवार कभी भी सचिन को जाते नही देखना चाहते थे.. रिटायर होते ही उनके पास pm का फोन आया कि आपको भारत रत्न दिया जाएगा।
खुशी से अंजलि से लिपट जाते हैं कि आज सचिन को वो सब कुछ मिल गया जो सचिन चाहते थे.. या एक क्रिकेटर पा सकता था।
बस कुछ नही मिला तो परिवार के साथ समय, कि कब सारा और अर्जुन बड़े हो गए... पिता जी नही रहे... और अंजलि ने वो सब कुछ सम्हाला जो उसे करना चाहिए था एक सुशील पत्नी की तरह।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सचिन कि पत्नी अंजलि सचिन से 6 वर्ष बड़ी है।
The GOD ऑफ क्रिकेट को हैप्पी birthday..