21/08/2025
एक अमीर आदमी ने मंदिर में सोने की घंटी चढ़ाई। वहीं एक बूढ़ी औरत ने पूजा में बस दो दाने चावल चढ़ाए।
लोगों ने कहा – “इतनी छोटी सी भेंट का क्या मूल्य?”
पुजारी बोला – “सोने की घंटी दान है, लेकिन ये दो दाने उस बूढ़ी औरत का पूरा भोजन है। यह सच्चा दान है।”
👉 सीख: दान का मूल्य उसकी मात्रा में नहीं, बल्कि भाव और त्याग में है।