31/05/2026
🌟 समस्तीपुर के ताजपुर से आईपीएल तक – वैभव सूर्यवंशी की प्रेरणादायक कहानी 🏏
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव से निकला एक साधारण किसान का बेटा आज करोड़ों युवाओं की प्रेरणा बन चुका है।
वैभव सूर्यवंशी की सफलता सिर्फ रनों और रिकॉर्ड्स की कहानी नहीं है, बल्कि एक पिता के संघर्ष, मां के त्याग और पूरे परिवार के अटूट विश्वास की मिसाल है।
जब संसाधन कम थे, तब पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के सपनों को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया। कभी खुद क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले इस पिता ने बेटे की प्रतिभा को पहचानकर घर के पिछवाड़े में पिच बनाई, खेत-खलिहान छोड़कर उसे क्रिकेट सिखाने में जुट गए और जरूरत पड़ने पर अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी।
मां ने नींद और आराम का त्याग किया, पिता ने ताने और कठिनाइयां झेलीं, लेकिन बेटे के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।
आज वही वैभव सूर्यवंशी कम उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, भारत अंडर-19 के लिए शतक जड़ चुके हैं और आईपीएल में करोड़ों की बोली हासिल कर राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह कहानी बताती है कि अगर मेहनत, त्याग और विश्वास साथ हों, तो गांव की मिट्टी से भी विश्व मंच तक पहुंचा जा सकता है।
सलाम है उस पिता को जिसने जमीन बेचकर बेटे का भविष्य खरीदा और उस बेटे को जिसने अपने बल्ले से हर त्याग का सम्मान किया। ❤️🙏
fans Ranjana Thakur