IHQ Public India

IHQ Public India IHQ PUBLIC INDIA फेसबुक पेज को फॉलो करें
https://youtube.com/

15/06/2026

कैसे नशामुक्त लोहरदगा बन सकता है अपनी सुझाव दीजिए

लोहरदगा जिला प्रशासन की बेहतर पहल अपने नजदीकी सिविर में पहुंच कर जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अनेको पत्र प्र...
15/06/2026

लोहरदगा जिला प्रशासन की बेहतर पहल अपने नजदीकी सिविर में पहुंच कर जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अनेको पत्र प्राप्त कर सकते हैं

दुर्लभ प्रजाति के टेटेंगा देहाती में बोलते हैं इसे शाही घाट रोड में मिला है
15/06/2026

दुर्लभ प्रजाति के टेटेंगा देहाती में बोलते हैं इसे शाही घाट रोड में मिला है

15/06/2026

Lohardaga के महिला किसान साब्जी बेचने गई फिर वापस नहीं लौटी यानी मौ*त होगई है.

बिजली फोल्ड होने पर लाइन कट जाता है फिर लाइनमैन कड़कड़ाती धूप में फोल्ड ढूंढ कर बनाते हैं तब आपके घर का पंखा चलता है
15/06/2026

बिजली फोल्ड होने पर लाइन कट जाता है फिर लाइनमैन कड़कड़ाती धूप में फोल्ड ढूंढ कर बनाते हैं तब आपके घर का पंखा चलता है

14/06/2026

14 जून 2026 को मैंने अंग्रेज़ों के जमाने के इस ऐतिहासिक पुल का ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान पुल के ऊपर और किनारों पर उगे बड़े-बड़े पेड़ों की जड़ें स्पष्ट रूप से दिखाई दीं, जो धीरे-धीरे इस पुल की संरचना को कमजोर कर रही हैं।

*एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण*..…..................*बीएलओ...
14/06/2026

*एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण*..…..................
*बीएलओ से सम्पर्क कर अनमैप्ड मतदाताओं से मैपिंग कराने की अपील*
================
*लोहरदगा।*

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को लोहरदगा जिले में उप निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी व सभी एईआरओ द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं से मिलकर उनका सत्यापन किया गया तथा उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराई गई। पदाधिकारियों ने मैपिंग कार्य का भी जांच की।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रखंडों के चयनित मतदान केंद्रों में पहुंचकर अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, उनकी जानकारी का सत्यापन किया तथा आवश्यकतानुसार मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने कुड़ू प्रखंड के टाटी एवं कुड़ू पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने पेशरार एवं किस्को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्य का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों, अंचलों एवं नगर परिषद क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने अनमैप्ड मतदाताओं के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे संपर्क स्थापित किया तथा मतदाता सूची में सही मैपिंग के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि वे 15 जून 2026 तक अपना मैपिंग कार्य अवश्य पूर्ण करा लें, ताकि निर्वाचन संबंधी अभिलेख अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए जा सकें। साथ ही उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पदाधिकारियों ने अपील कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत यह कार्य किया जा रहा है और सभी पात्र मतदाताओं से इसमें सहयोग की अपेक्षा है। जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक कराएं। मतदाता की मैपिंग उसके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है।

📍 लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई रफ्तारउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिण्डाल्को इंडस्...
14/06/2026

📍 लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज एवं विभिन्न बैंकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, मत्स्य पालन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।

विद्यालयों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, टीबी मरीजों के लिए निश्चय किट, बीएलएस एंबुलेंस, एक्स-रे तकनीशियन, वाटर कूलर और जनरेटर जैसी सुविधाओं के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

🤝 प्रशासन, उद्योग और बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से जनकल्याण एवं विकास को मिलेगा नया आयाम।

🗳️ मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए लोहरदगा में विशेष अभियान जारीविशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले क...
14/06/2026

🗳️ मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए लोहरदगा में विशेष अभियान जारी

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया तथा अनमैप्ड मतदाताओं से मिलकर उनका सत्यापन एवं मैपिंग कार्य सुनिश्चित कराया।

जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे 15 जून 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग कार्य पूरा कर लें। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

✅ सही मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र की नींव।

🍋 झारखंड का छोटा सा जिला लोहरदगा, अब विदेशों में बिखेर रहा है अपने आम की मिठास! 🌍लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित रोचो बरवा...
14/06/2026

🍋 झारखंड का छोटा सा जिला लोहरदगा, अब विदेशों में बिखेर रहा है अपने आम की मिठास! 🌍

लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित रोचो बरवाटोली गांव में जैविक तरीके से उगाए गए ग्रेड-ए आम्रपाली आम अब दुबई और इटली के बाजारों तक पहुंचेंगे। आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह सिर्फ आम की खेप नहीं, बल्कि लोहरदगा के किसानों की मेहनत, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता की एक बड़ी सफलता है। अब झारखंड का स्वाद विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

🍋 लोहरदगा का आम, अब अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ!

Address

Lohardaga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IHQ Public India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share