The Khabariya Mau

  • Home
  • The Khabariya Mau

The Khabariya Mau Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Khabariya Mau, .
(2)

24/06/2026

मऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग

24/06/2026

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पहुंचे मऊ

24/06/2026

Mau: शराब की दुकान खुलने का विरोध

24/06/2026

Mau: थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत घाघरा नदी में दो बच्चियों के डुब जाने के संबन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की बाईट-

24/06/2026

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर में दो सगी बहनों की मौत

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनमऊ। अयोध्या राम मंदिर में दान और ...
24/06/2026

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी से शुरू हुआ विरोध मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की।

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में किसी भी प्रकार की हेराफेरी बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने इसे जनभावनाओं और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए पारदर्शी जांच की मांग की।

प्रदर्शन में उदयप्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, शिवाजी कन्रौजिया, मनोज गिहार, हफिजुर्रहमान, शाहिद फारूकी, परशुराम यादव, सुरेश राजभर, जावेद खान, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पहुंचे मऊ
24/06/2026

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पहुंचे मऊ

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मऊ प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले भर में स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, मॉल और अन्य सा...
24/06/2026

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मऊ प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले भर में स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फायर सेफ्टी मानकों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Khabariya Mau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Photography Service?

Share