17/06/2025
भारत को अंडमान सागर में करीब 2 लाख करोड़ लीटर का क्रूड ऑयल का भंडार मिल सकता है। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही। सरकार ने इसे निकालने की तैयारियां शुरू कर दी है। यह पेट्रोलियम भंडार हाल ही में गुयाना में मिले (11.6 बिलियन बैरल) कच्चे तेल के रिजर्व जितना हो सकता है। अगर खोज में यह अनुमान सही निकला तो भारत की GDP एक झटके में 3.7 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 20 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। और एक झटके में देश की किस्मत बदल सकती है।