Trendy Gajal

Trendy Gajal My name ✔Your name ✔
👫 Mom and Dad 🌍My Country🌍
🔫PuBg Champion🔫
This Music Lover🎶
😘 Luv My Friends💝
💙Girls were polite💝

31/08/2024
21/08/2024

#

21/08/2024

2024

19/08/2024

Stage Show by Aditi Raj #

Sabarmati Ex. Derail: कानपुर रेल हादसे में साजिश... पटरी पर रखी थी ये चीज; साबरमती डिरेल होने की IB करेगी जांच.उत्तर प्र...
17/08/2024

Sabarmati Ex. Derail: कानपुर रेल हादसे में साजिश... पटरी पर रखी थी ये चीज; साबरमती डिरेल होने की IB करेगी जांच.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा टल गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। अभी तक घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा राहत और बहाली का कार्य जारी है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं। आईबी और यूपी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया और पटरी से उतर गया। लोको पायलट के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं, जो लोको से 16वें कोच के पास मिले हैं।
शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
उधर, कानपुर तक यात्रियों की सुविधा के लिए आठ कोच वाली मेमू रेक 5:21 बजे मौके पर रवाना हुई। कानपुर के एडीएम सिटी राकेश वर्मा मौके पर मौजूद हैं।
राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है। अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
रेलवे डीआरएम झांसी डिवीजन दीपक कुमार ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के माध्यम से कानपुर वापस ले जाया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया कि आज सुबह 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

Maroon Color Sadiya: मरून कलर सड़िया फेम जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म माई का भोजपुरी सॉन्ग तू अ...
16/08/2024

Maroon Color Sadiya: मरून कलर सड़िया फेम जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म माई का भोजपुरी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में रिलीज हो गया है.
नई दिल्ली:
Maroon Color Sadiya fame Nirahua and Amrapali Dubey New Bhojpuri Song: मरून कलर सड़िया भोजपुरी सॉग्न ने यूट्यूब पर फैन्स का जमकर दिल जीता. दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म फसल का ये गाना यूट्यूब पर 175 मिलियन यानी 17.50 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. लेकिन इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार निरहुआ और भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है. ये भोजपुरी गानी उनकी भोजपुरी फिल्म माई से है. भोजपुरकी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में गाने में भोजपुरी सिनेमा की इस सुपरहिट जोड़ी की बहुत ही प्यारी सी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में भोजपुरी फिल्म माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी से है. इस भोजपुरी गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ रहते हैं और साधारण जीवन जीते हैं. उन्हें देखकर आम्रपाली के दिल में प्यार उमड़ पड़ता ह. लेकिन आम्रपाली दुबे को यह नहीं पता है कि निरहुआ के असली हालात क्या हैं. इस भोजपुरी गाने में निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार नजर आ रहा है. इस भोजपुरी गाने के बोल भी काफी मजेदार हैं, ‘तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया, तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया, मनवा में लड्डू फूटत बा, जब से भईल बा प्यार पिया, तू अइला हमरा जिनगी में बनके त्यौहार पिया...'
निरहुआ और आम्रपाली दुबे के भोजपुरी सॉन्ग तू अइला हमरा जिनगी में को सिंगर स्निग्धा सरकार ने गाया है. इसके संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, इस गीत को गीतकार प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं. फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं. भोजपुरी फिल्म ‘माईः प्राइड ऑफ भोजपुरी' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में एक बेटे के मां के प्रति समर्पण को बड़े ही मार्मिक और हृदयस्पर्शी रूप में दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक बेटा अपनी मां की खातिर ऐशो आराम की जिंदगी छोड़कर भिक्षुक का जीवन जीने लगता है. यह बहुत ही मर्मस्पर्शी फिल्म है, जो हर किसी को अपने आप से कनेक्ट करती है.

Assembly Election Date Announcement Live : J&K में 3 चरणों में 18 सितंबर से चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट,...
16/08/2024

Assembly Election Date Announcement Live : J&K में 3 चरणों में 18 सितंबर से चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, नतीजे 4 अक्टूबर को.
दिल्ली: आयोग ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ऐलान किया कि जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर से मतदान होगा. वहीं हरियाणा में एक अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को और तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा. वहीं मतगणना चार अक्टूबर को होगी. इसी तरह से हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को कराई जाएगी.
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लोग तस्‍वीर बदलना चाहते हैं. जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों ने हिंसा को नकारा है. उन्‍होंने कहा कि 20 अगस्त को मतदाता लिस्ट जारी होगी. उन्‍होंने कहा कि चुनाव के लिए लोगों में ललक दिखी है.

निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने थे. यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की थी. आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था.
J&K में तीन चरणों में 18 सितंबर से होंगे विधानसभा चुनाव
जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर से विधानसभा चुनाव होंगे. वहीं 4 अक्‍टूबर को नतीजे आएंगे.
जम्‍मू कश्‍मीर के लोग तस्‍वीर बदलना चाहते हैं : मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लोग तस्‍वीर बदलना चाहते हैं. जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों ने हिंसा को नकारा है. उन्‍होंने कहा कि 20 अगस्त को मतदाता लिस्ट जारी होगी. चुनाव के लिए लोगों में ललक दिखी है.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव: सीटों और राजनीतिक समीकरण को समझिए
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं. जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. पिछली बार जम्मू-कश्मीर में साल 2014 में 87 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनमें जम्मू की 37, कश्मीर की 46 सीटों और लद्दाख की 6 सीटें शामिल थीं.
गृह मंत्रालय ने दिए सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने के निर्देश-सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक के दौरान सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने को लेकर आश्वासन दिया. पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था.
जम्मू-कश्मीर में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-सूत्र
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वह पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में हो सकता है चुनाव
घाटी में इस बार भी मतदान 5 चरणों में ही हो सकता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जम्मू कश्मीर में उन अन्य राज्यों के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे या अलग से. अब जम्मू कश्मीर एक केंद्रशासित प्रदेश है, पहले यह राज्य हुआ करता था.
धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहला विधानसभा चुनाव
घाटी से धारा 370 हटने के बाद जम्म-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. पिछल चुनाव साल 2014 में पांच चरणों में हुआ था, तब लद्दाख उसका हिस्सा था.
EC ने नहीं किया महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा
चुनाव आयोग की टीम ने महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा अब तक नहीं किया है. ऐसे में महाराष्ट्र और झारखंड की चुनाव तारीखों का कुछ क्लियर नहीं है. लेकिन जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों के ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है.
इन चार राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होना विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारियां की जा रही है. चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग आज चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. जानकारी के मुताबिक शाम को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

होटल में ठहर रहे हैं? बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकना न भूलें! 99% लोग नहीं जानते इसकी वजह ...Hotel Facts: अगर आप भी ...
16/08/2024

होटल में ठहर रहे हैं? बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकना न भूलें! 99% लोग नहीं जानते इसकी वजह ...
Hotel Facts: अगर आप भी अक्सर होटलों में ठहरते हैं, तो कमरे में प्रवेश करते समय सबसे पहला काम पानी की बोतल को बिस्तर के नीचे फेंकना है. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों तो आपको बता दें कि ये एक सेफ्टी टिप है. चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
कभी छुट्टियों में तो कभी किसी और वजह से लगभग हर किसी को होटल में रुकना पड़ता ही है. ऐसे में जो बात दिमाग में रहती है, वो है - बाहर ठहरते वक्त अपनी सुरक्षा. अब होटल भले ही फाइव स्टार ही हो, पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं.
होटल का कमरा बुक करने के बाद से ही मन में एक आशंका बनी रहती है कि किसी अनजान जगह पर सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं? कहीं छुपे कैमरे तो नहीं हैं या फिर कोई हमारी जासूसी तो नहीं कर रहा.
इस तरह की समस्या का सामना लगभग हर किसी को करना पड़ता है. कई लोग होटल के कमरों में लगे कैमरों से असहज होते हैं. खासतौर पर महिलाओं के मामले में सुरक्षा इतनी ज़रूरी होती है कि वे हर चीज़ को लेकर सतर्क रहती हैं.
डच एयरलाइंस के फ्लाइट अटेंडेंट एस्टर स्ट्रूज़ ने इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ट्रैवेल सेफ्टी टिप्स शेयर किए हैं. उन्होंने अपने अनुभव से कहा, अगर आप ये कुछ हैक्स याद रखेंगे तो आप होटल में सुरक्षित रहेंगे.
एस्टर के मुताबिक होटल के कमरे में घुसते ही सबसे पहले एक पानी की बोतल को बिस्तर के नीचे फेंक देना चाहिए. ये काम आपकी सेफ्टी के लिए है. अब मुद्दा ये है कि बिस्तर के नीचे बोतलें फेंकने से सुरक्षा का क्या लेना-देना है?
दरअसल बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकने से ये पता चल जाएगा कि वहां पर कोई छिपा तो नहीं है? अगर नीचे कोई नहीं होगा तो पानी की बोतल बाहर आ जाएगी वरना आपको पता चल जाएगा कि वहां कुछ गड़बड़ है. ऐसे में आप तुरंत ही कमरा छोड़ दें.
एस्टर ने कुछ और तरकीबें बताई हैं. उन्होंने कहा कि जब वे होटल के कमरे में होते हैं, तो अपने जूते उतारकर लॉकर में रख देते हैं. इसके पीछे भी एक दिलचस्प वजह है.
उनके मुताबिक, कई बार लोग लॉकर में अहम सामान रखते हैं लेकिन उन्हें जाते वक्त निकालना भूल जाते हैं. चूंकि आप जूतों के बिना बाहर नहीं जा सकते, ऐसे में अगर जूते लॉकर में हैं, तो लॉकर खोलकर देखा जाएगा. इस तरह आपका कीमती सामान भी नहीं छूटेगा.

'रजिया गुंडों में फंस गई!' भैंसों के झुंड से घिरा शेर, बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा, मुश्किल से बचाई जान.बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक...
16/08/2024

'रजिया गुंडों में फंस गई!' भैंसों के झुंड से घिरा शेर, बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा, मुश्किल से बचाई जान.
बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक्यू’ का एक गाना है, ‘रजिया गुंडों में फंस गई!’ गाने के ये बोल जंगल और जंगली जानवरों पर भी फिट बैठते हैं. आप पूछेंगे कैसे? जिस तरह फिल्मों में हीरो या हीरोइन गुंडों के बीच फंस जाती है, और फिर वो उनके बीच से निकलने की कोशिश करती है, उसी तरह जानवरों के साथ भी होता है, जब वो दुश्मनों से घिर जाते हैं और फिर जान बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Lion cub escape from buffaloes) हो रहा है जिसमें एक युवा शेर भी जंगली भैंसों के झुंड से घिर जाता है और फिर बचने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है. उसके बाद बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाता है.

यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग्स पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज (Wildlife videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में शेर और भैंसों से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दोनों के बीच तकरार देखने को मिल रहा है. ये वीडियो साउथ अफ्रीका के जंगल का है और इसे निक एंड्रू नाम के एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने शूट किया है.
शेर के बच्चे को भैंसों ने घेरा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर का बच्चा जैसे ही भैंसों के झुंड को देखता है, वो भागकर एक टूटे हुए पेड़ पर जाकर खड़ा हो जाता है. तभी बाकी भैंसें उसे आकर घेर लेती हैं. उन भैंसों का साइज इतना बड़ा है कि शेर उनके सामने भी बच्चा ही लग रहा है. कुछ देर तो एक भैंस उस शेर को देखती रहती है. फिर उसके बाद वो अपने मजबूत सिर से पेड़ पर वार करती है और वो टहनी टूट जाती है जिसपर शेर मौजूद है. जैसे ही टहनी टूटती है, शेर वहां से दुम दबाकर भाग निकलता है और इस तरह वो अपनी जान बचा लेता है.
इस वीडियो को 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि इस बच्चे को ये सबक मिल गया होगा कि अपने झुंड से बहुत दूर नहीं जाना चाहिए. एक ने कहा कि अगर वो पेड़ भैंस के ऊपर गिरता तो उसे भी चोट लग सकती थी. एक ने कहा कि शेर और भैंस एक दूसरे के बड़े दुश्मन होते हैं.

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Trendy Gajal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category