02/07/2025
30 जून 2025, दिन सोमवार, शाम करीब 6:00 बजे का वक्त था। हल्द्वानी से कुछ किलोमीटर पहले, टांडा जंगल में सड़क किनारे काफी दूरी पर एक कार रुकी दिखाई दी।
यातायात के नियमों का पालन करते हुए मैं धीमी रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और जब तक मैं उस रुकी गाड़ी तक पहुंचा, तब तक वहां गाड़ियों की संख्या बढ़कर लगभग 50 हो चुकी थी।
ऐसा लग रहा था जैसे कोई दुर्घटना घटित हुई होगी। मैं तुरंत कार सड़क किनारे लगाकर घटना का जायज़ा लेने पहुंचा। नजारा कुछ और ही था।
एक जोरदार चिंघाड़ सुनते ही मेरी नजर जंगल की तरफ गई।
5 वयस्क मादा हाथी, और साथ में 3 बच्चे सड़क किनारे खड़े थे।
कुछ लापरवाह लोगों द्वारा फोटो खींचने एवं वीडियो बनाने के लालच में हाथियों का रास्ता रोका गया था और वह सड़क पार नहीं कर पा रहे थे। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर मादा हाथी काफी क्रोध में थी और वह 2 बार mock charge भी कर चुकी थी।
मेरे काफी आग्रह करने और वन विभाग को शिकायत करने की बात कहने के बाद भीड़ वहां से हटी और वाहन दोबारा से चलने लगे। यह निंदनीय कृत्य केवल 5 मिनिट का ही था। वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लालच में लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर जंगली जानवरों के इतना नजदीक चले जाते हैं। जंगल के भीतर सड़क पार करने का पहला अधिकार जंगली जीवों का है, लेकिन नियम मनुष्य तोड़ता है और इल्ज़ाम हमेशा जानवर पर ही आता है।
मेरा सभी से अनुरोध है के जंगल के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
30 June 2025
Tanda forest range
Rudrapur -Haldwani Road
Uttarakhand
Uttarakhand Tourism Uttarakhand Forest, Government of Uttarakhand