India awaaz

India awaaz national news india awaaz

 #राज्यसभा चुनाव  #नामांकन रद्द
09/06/2026

#राज्यसभा चुनाव
#नामांकन रद्द

06/06/2026

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा, राजस्थान जसप्रीत सिंह सिद्धू आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्य...
06/06/2026

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा, राजस्थान जसप्रीत सिंह सिद्धू आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से जयपुर में मिले

हनुमानगढ़ जिले के ज्वलंत मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए सिद्धू ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने, खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने, गेहूं उठान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं अटल भूजल योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण की लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करवाने के संबंध में विस्तार बताया

सिद्धू ने बताया कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ प्रदेश के प्रमुख कृषि उत्पादक जिले हैं, जहां बड़ी संख्या में किसान कृषि एवं विशेष रूप से गेहूं उत्पादन पर निर्भर हैं। वर्तमान में विभिन्न कृषि उपज मंडियों में किसानों का पर्याप्त मात्रा में गेहूं बिक्री हेतु उपलब्ध है तथा अनेक किसानों द्वारा नियमानुसार पंजीकरण भी करवाया जा चुका है। इसके बावजूद गेहूं खरीद की निर्धारित अवधि समाप्ति की ओर है, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए शेष है।

ऐसी स्थिति में किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने तथा समर्थन मूल्य योजना का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने के लिए गेहूं खरीद की समय सीमा में विस्तार किया जाना आवश्यक है। साथ ही वर्तमान खरीद लक्ष्य एवं बारदाने की उपलब्धता भी किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त कृषि मंडियों में गेहूं के उठान की प्रक्रिया को और अधिक गति देने की आवश्यकता है, जिससे मंडियों में सुचारू व्यवस्था बनी रहे तथा किसानों एवं व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

साथ ही क्षेत्र के हजारों किसानों ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपने खेतों में डिग्गियों का निर्माण करवाया है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान किया जाना है, किंतु जिले में 1369 डिग्गियों से संबंधित लगभग 42 करोड़ रुपये की अनुदान राशि अभी तक लंबित है। किसानों ने अपने स्तर पर निवेश कर डिग्गियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस राशि का शीघ्र भुगतान होने से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा जल संरक्षण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्र के किसान संगठन, व्यापार मंडल एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्ग भी लंबे समय से गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने, खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने, गेहूं उठान में तेजी लाने तथा डिग्गी निर्माण की लंबित अनुदान राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। यह विषय किसानों के व्यापक हित एवं क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने आग्रह किया कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के समक्ष निम्न मांगों को प्रमुखता से उठाने का कष्ट करें—

1. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की समय सीमा में आवश्यक विस्तार किया जाए।
2. गेहूं खरीद के निर्धारित लक्ष्य में वृद्धि की जाए।
3. सभी खरीद केंद्रों एवं मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाया जाए।
4. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित न रहे।
5. अटल भूजल योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण से संबंधित 1369 प्रकरणों की लगभग 42 करोड़ रुपये की लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करवाया जाए।
6. पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि समयबद्ध तरीके से जमा करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
7. कृषि मंडियों में गेहूं के उठान की प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की जाए।
8. किसानों से जुड़े इन विषयों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके

उन्होंने आशा व्यक्त कि किसानों के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे, जिससे श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र सहित प्रदेश के हजारों किसानों को राहत एवं लाभ प्राप्त हो सके।

CMO Rajasthan Madan Rathore Jaspreet Singh Sidhu

आज नजफगढ़ के विकास पुरुष , जन- जन के नेता ,मिलनसार , सहज स्वभाव के धनी , पूर्व विधायक,  स्व श्री भरत सिंह जी 49 वीं जयंत...
06/06/2026

आज नजफगढ़ के विकास पुरुष , जन- जन के नेता ,मिलनसार , सहज स्वभाव के धनी , पूर्व विधायक, स्व श्री भरत सिंह जी 49 वीं जयंती पर विशेष नमन।

आपका जीवन नजफगढ़ की आम जनता के विश्वास एवं मजबूत इरादों के साथ राजनीतिक एवं पारिवारिक भाईचारे के रूप में सदैव याद किया जाएगा। आपका सामाजिक जीवन नजफगढ़ की जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहा ।

नजफगढ़ की देवतुल्य जनता आज भी आपको सम्मान के साथ याद करते हुए आपके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करती है यह जनता जनार्दन के अटूट प्रेम एवं भाईचारा का प्रमाण है ।

आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर उनके पुत्र चैतन्य भरत सिंह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सदैव आमजन के बीच रहकर बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर आपके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ने का काम करूंगा ।

नजफगढ़ की इस पावन भूमि के इतिहास में सदैव आपका नाम अविस्मरणीय रुप में स्मरण किया जाएगा। जनता के प्रति आपका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा ।

आपकों भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन ।
Chetanya Bharat Singh

01/06/2026

 #दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर कार्रवाई शुरू।दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। क्षेत्र में ...
31/05/2026

#दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर कार्रवाई शुरू।

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। क्षेत्र में डेमोलिशन अभियान चलाने के लिए बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


📍 शालीमार बाग, दिल्ली

*आज डबवाली में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला।**➡️ निजी बैंकों और फाइनैंस कंपनियों की अवैध...
28/05/2026

*आज डबवाली में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला।*
*➡️ निजी बैंकों और फाइनैंस कंपनियों की अवैध वसूली व घर-जमीनों की कुड़की के खिलाफ 2 जून को डबवाली अनाज मंडी में होगी विशाल किसान-मजदूर महापंचायत।*
*➡️ महापंचायत के बाद एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।*
*➡️ चेतावनी— घर-जमीनों की कुड़की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।*
*➡️ 30 और 31 मई को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।*

इनेलो पार्टी का ऐलान - पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में 1 जून 2026 को पूरे हरिय...
28/05/2026

इनेलो पार्टी का ऐलान - पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में 1 जून 2026 को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी विरोध प्रदर्शन

पेट्रोलियम और गैस के दाम बढ़ने से मध्यम और गरीब वर्ग परेशान, जीना हुआ दुभर: प्रो. संपत सिंह

केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 के बीच पेट्रोलियम पर टैक्स और राजस्व से लगभग 75 लाख करोड़ रुपए कमाए, हरियाणा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के ज़रिए 1 लाख करोड़ रूपए से ज़्यादा कमाए

सरकारी तेल कंपनियों ने 10 लाख करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी निजी कंपनियों ने 9 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ है कि जनवरी 2026 से लेकर मार्च 2026 तक निजी तेल कंपनियों का कुल लाभ 41 प्रतिशत बढ़ा है

चंडीगढ़, 28 मई। पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी की केंद्र और हरियाणा सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार जनता की जेब काटने वाली सबसे बड़ी लुटेरी सरकार साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल में 7.50 रुपये प्रति लीटर, घरेलू गैस सिलेंडर में 110 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की मनमानी बढ़ोतरी न सिर्फ लूट है, बल्कि जनता के साथ खुली बर्बरता है। यह बात उन्होंने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर वीरवार को प्रेस वार्ता कर कही।
प्रो. संपत सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पेट्रोलियम और गैस को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जब चुनाव आते हैं तो कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल होने पर भी दाम नहीं बढ़ाए जाते, वोट लूट लिए जाते हैं। और जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर जाने के बावजूद जनता की कमर तोड़ दी जाती है। यह बेहद घटिया और धोखेबाज राजनीति है।
बीजेपी की लूट का हिसाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 2014-15 से 2025-26 के बीच पेट्रोलियम पर 75 लाख करोड़ रुपये की भारी लूट की। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अकेले पेट्रोल-डीजल पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की। सरकारी तेल कंपनियों ने 10 लाख करोड़ और रिलायंस जैसी निजी कंपनियों ने 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जनवरी से मार्च 2026 के बीच निजी तेल कंपनियों का मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़ गया।
प्रो. संपत सिंह ने कहा, बीजेपी ने 2014 में पेट्रोल-डीजल की महंगाई और रुपए के गिरने पर तत्कालीन सरकार पर तीखे हमले किए थे। आज वही बीजेपी पेट्रोल पर 33 रुपये और डीजल पर नौ गुना टैक्स वसूल रही है। यह डबल स्टैंडर्ड और जनता के साथ खुला धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवार पेट्रोल-डीजल-गैस की आसमान छूती कीमतों के कारण जीने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवहन महंगा हो गया, खेती-किसानी महंगी हो गई, घरेलू खर्च बढ़ गए, फिर भी बीजेपी और उसकी सरकारी-अर्धसरकारी कंपनियां मुनाफे की लूट में मस्त हैं।
प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी सरकार को साफ चेतावनी दी कि 31 मई 2026 तक बढ़ी हुई कीमतें वापस न की गईं तो 1 जून 2026 को पूरे हरियाणा में इनेलो का ज़ोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन इतना तीखा होगा कि बीजेपी सरकार को जनता की गुस्से भरी आवाज सुननी पड़ेगी और इस लूट को वापस लेना पड़ेगा। इनेलो मांग करती है पेट्रोल, डीजल और गैस पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स तुरंत कम किए जाएं। निजी और सरकारी कंपनियों की मुनाफाखोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए। कच्चे तेल की सस्ती कीमत का फायदा आम जनता, किसान, मजदूर, ट्रांसपोर्टर और मध्यम वर्ग तक पहुंचाया जाए। बीजेपी सरकार जनता विरोधी है, लुटेरी है और मुनाफाखोर है — इसे जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

हनुमानगढ़ में विशाल निःशुल्क आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन150 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ, आयुर्वे...
25/05/2026

हनुमानगढ़ में विशाल निःशुल्क आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन
150 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ, आयुर्वेदिक उपचार एवं योग के प्रति बढ़ी जागरूकता
हनुमानगढ़
वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के सौजन्य से रविवार 24 मई को हनुमानगढ़ टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में विशाल निःशुल्क आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित इस जनकल्याणकारी शिविर में क्षेत्र के 150 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त किया।
वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन राजकीय आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ. तीर्थ राज शर्मा, व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष बलकृष्ण गोल्याण, समाजसेवी त्रिभुवन सिंह राजवी, हरी प्रकाश खदरिया , अरुण अग्रवाल ,अश्वनी पूनिया, अमित महेश्वरी, राजेश दादरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में अनुभवी आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सैनी, डॉ. राकेश बागोरिया एवं डॉ. ज्योति ने मरीजों की गहन जांच कर रोगानुसार परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु “वाग्भट अमृत काढ़ा” निःशुल्क वितरित किया गया, जिसे लोगों ने अत्यंत उपयोगी बताया।
योग शिक्षक अतुल ने उपस्थित लोगों को “करोगे योग, रहोगे निरोग” का संदेश देते हुए नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए योग, संतुलित आहार एवं सकारात्मक दिनचर्या अत्यंत आवश्यक है। शिविर में आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां भी नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध करवाई गईं।
शिविर में किडनी रोग, लीवर संबंधी समस्याएं, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों का दर्द, रीढ़ की हड्डी के विकार, स्लिप डिस्क (एल-4 एवं एल-5), नसों की समस्याएं, मिर्गी, अस्थमा, नजला-जुखाम सहित अनेक जटिल एवं दीर्घकालिक रोगों का आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी पद्धति से उपचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने रोगों के मूल कारणों को समझाते हुए प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनकल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों के बीच आयुर्वेद एक सुरक्षित, प्रभावी एवं विश्वसनीय चिकित्सा पद्धति के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
राजकीय आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ. तीर्थ राज शर्मा ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।” उन्होंने आयुर्वेद को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अमूल्य विज्ञान बताते हुए कहा कि यह केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का आधार है। उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने एवं नियमित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी तथा इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन हेतु आयोजकों की सराहना की।
व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ जिले में वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर की स्थापना अत्यंत सराहनीय पहल है। यह प्रयास हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त प्राचीन आयुर्वेद पद्धति को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा एवं उनकी टीम को इस जनसेवा के लिए साधुवाद दिया।
शिविर में आए सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या एवं जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस शिविर के सफल आयोजन में प्रशासक जयवीर सिंह, विपणन कार्यकारी विकास भादू, मलकीत सिंह, चिकित्सीय सहयोगी कमलेश एवं पूजा, औषधि विशेषज्ञ राजकुमार, विक्रम, नर्सिंग अधिकारी कनुप्रीत कौर तथा आयुष, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों सहित वाग्भट टीम के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं जनहितकारी पहल सिद्ध हुआ।
#

आज जिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर द्वारा जनसमस्याओं और किसानों के हक को लेकर कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया गया।  सा...
25/05/2026

आज जिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर द्वारा जनसमस्याओं और किसानों के हक को लेकर कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया गया।

सांसद कुलदीप इंदौरा की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर को विभिन्न जनहितैषी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

🌾 प्रमुख मांगें:समर्थन मूल्य पर गेहूं की सुचारू तुलाई हो।अन्नदाताओं को तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया जाए।नहरों में आ रहे दूषित और जहरीले पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो।👥

उपस्थिति:कार्यक्रम में रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक , पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ सेवादल जिला अध्यक्ष मृदुल कामरा , पीसीसी सदस्य अनूप बाजवा, पीसीसी सदस्य विकास गौड़ , और जिला प्रमुख दुलाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kuldeep Indora

Address

Sangaria
335063

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to India awaaz:

Share