07/08/2021
*बिहार में शिक्षकों पर लटकी तलवार, ये गलती करेंगे तो हो जायेंगे सस्पेंड*
कोरोना के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब खुल गए हैं. बच्चों की पढ़ाई को लेकर नीतीश सरकार अब थोड़ी भी शिथिलता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य से लेकर अब शिक्षकों की उपस्थिति पर सरकार की नजर रहेगी. इसके लिए अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिए गए हैं.
नीतीश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में अगर बिना सूचना दिए शिक्षक गायब पाए गए तो ऐसे शिक्षक बख्शे नहीं जाएंगे. क्योंकि सरकार बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध सभी जिलों को आदेश दिया है. उन्होंने हर जिले में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाने का आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार समेत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है.
आज दिनांक 07/21 बिहार विद्यालय शिक्षा समिति के निर्देशानुसार विद्यालयों को सही समय 9:30से4:00 बजे तक चलाने का आदेश दिया गया है जिसमें शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत ठाकुर रामानंदन राजेंद्र उच्चतर विद्यालय फतेहपुर में कोरोना गाइडलाइन को पुरा करते हुए सरकार के निर्देशानुशार 50% विद्यार्थियों के साथ विद्यालयों को पुनः संचालित करने का निर्देश दिये गये! जिस का निरीक्षण करते शिवहर महिला डीपीओ सर्मिला राय के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय के क्रमश: तीन अध्यापक (१)मनिष रमण-14 दिन,(२)प्रभात कुमार-03 दिनों से तथा (३)अनिल कुमार सिंह 03 दिनो से अनुपस्थिति दर्ज किया..बताते चले कि अभी विधालय में कुल तेरह शिक्षक कार्यरत हैं! शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अनुपस्थित पाए गए शिक्षक एवं शिक्षिका को डायरेक्ट अटेंडेंस काटते हुए रिपोर्ट करना है! वही मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रधान कमल साह, सेकेंडरी टीचर संजय सिंह ,मुनचुन बैठा राघवेंद्र शाही, प्रवीण, अटल बिहारी सिंह, विभूति कुमार रंजन, मुकेश बैठा और कमरे आलम विद्यालय के किरानी मो० आविष वही राजेश सिंह मौके पर उपस्थित रहे ..
*संवाददाता सुमन कुमार सिंह*