15/05/2026
शिवहर- खौफनाक मंजर: कमरे में कैद रहा परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और शादी के कपड़े! 🚨😰
शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना अंतर्गत सौली गाँव (वार्ड 03) में बीती रात अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। 14 मई की आधी रात को अज्ञात चोरों ने संजय कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया।
📍 वारदात का तरीका:
शातिर चोरों ने पहले सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद इत्मीनान से घर खंगाला और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात, 60 हजार नकद और घर में होने वाली शादी के लिए रखे नए कपड़े लेकर फरार हो गए।
🚨 पुलिस की कार्रवाई:
सुबह पड़ोसियों की मदद से परिवार को कमरों से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने दल-बल और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।