07/06/2026
सुक्खू सरकार का बड़ा निर्णय: हिमाचल में भांग की खेती का रास्ता साफ…अब हिमाचल की होगी भांग की खेती….
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हिमाचल प्रदेश एनडीपीएस नियम, 1989 में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस फैसले के तहत चिकित्सा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े उद्देश्यों के लिए भांग की नियंत्रित खेती, प्रसंस्करण, भंडारण और परिवहन को विनियमित किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि कानूनी और नियंत्रित ढांचे के अंतर्गत इस क्षेत्र के विकास से प्रदेश में नए आर्थिक अवसर सृजित होंगे तथा किसानों और उद्योगों को लाभ मिल सकेगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कड़े नियम, लाइसेंस प्रणाली और सख्त निगरानी तंत्र लागू किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोका जा सके।
यह निर्णय प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और चिकित्सा व अनुसंधान क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।