24/01/2023
"131 वें उर्स ख्वाजा गरीब नवाज رحمتہ اللہ علیہ वा चिश्ती रशीदी कांफ्रेंस 1444 हिजरी 2023 ईस्वी"
आप हजरत को ये इत्तेला दी जाती है कि आपकी खानकाह राशिदिया मैनपुरी में, 131 वं उर्स ख्वाजा गरीब नवाज رحمتہ اللہ علیہ शुरू होने जा रहा है !
इंशा अल्लाह ये अजीमुशान उर्स, 17 रजब मुताबिक 9 फरवरी 2023 बरोज जुमेरात से शुरू होकर 21 रजब मुताबिक 13 फरवरी 2023 बरोज पीर के दिन खत्म होगा !
कार्यक्रम विवरण:
13 रजब मुताबिक 5 फरवरी बरोज इतवार बाद नमाज ईशा "रशीदी कांफ्रेंस" बामुकम खानकाह रशीदिया मैनपुरी !
17 रजब मुताबिक 9 फरवरी 2023 बरोज़ जुमेरात, बाद नमाज़ असर चादर की आमद (हाजी अबरार इलाही साहब और हाजी अफज़ाल इलाही साहब), बाद नमाज़ ईशा जलसा ईद मिलादुन्नबी और उसके बाद महफ़िले कव्वाली !
18 रजब मुताबिक 10 फरवरी 2023 बारोज़ जुमा, बाद नमाज़ जौहर चादर की आमद (खलीफा अली बख्श साहब), वा सेहरा आमद (जनाब बाबू चौधरी साहब), बाद नमाज़ ईशा महफ़िले कव्वाली !
19 रजब मुताबिक 11 फरवरी 2023 बरोज हफ्ता, बाद नमाजे जौहर चादर की आमद (खलीफा नकी अली साहब), बाद नमाजे मगरिब चादर की आमद (मोहम्मद शमीम सिद्दीकी साहब व मोहम्मद मुबीन सिद्दीकी साहब), बाद नमाजे ईशा महफिले कव्वाली !
20 रजब मुताबिक 12 फरवरी 2023 बरोज़ इतवार, नमाज़ मग़रिब से पहले गागर और चादर की आमद (हाजी असर इलाही साहब, हाजी गुलाम साबिर साहब व खुर्शीद अनवर जौहरी साहब), बाद नमाज़ ईशा महफ़िले क़व्वाली व नमाज़ फ़ज्र से पहले कुल शरीफ ख्वाजा ग़रीब नवाज़ رحمتہ اللہ علیہ
21 रजब मुताबिक 13 फरवरी 2023 बरोज़ पीर, बाद नमाज़ फ़ज्र गुस्ल मज़ारे मुकद्दस, बाद नमाज़ जौहर आमद संदल शरीफ़ (मरहूम हाजी अब्दुल शकूर साहब) ब महफ़िले क़व्वाली, बाद नमाज़ असर आख़िरी कुल शरीफ़ !
नोट : इंशा अल्लाह उर्स शरीफ मैं नबी करीम رسول اللہ صلی اللہ علیہ وسلم के मुएँ मुबारक की ज़ियारत भी करवाई जाएगी !
الداين : मुहम्मद आफ़ाक़ मियॉँ चिश्ती उर्फ़ आँशु भाई व जुमला अराकीन अंजुमन गरीब नवाज़