07/05/2021
Apni dukan ko banaye online
Corona से हुए लाक्डाउन में एक बात तो साफ़ हो गयी कि बिज़नेस को अगर बढ़ाना है तो आप पुराने तरीक़ों से नहीं चल सकते। आपको कुछ नए क़दम उठाने होंगे और उसमें से एक क़दम है - अपने दुकान के सामानों की ऑनलाइन delivery, तो आज हम हमारे प्रोग्राम बिज़नेस टिप्स में इसी बात की डिटेल में बात करेंगे। अब आप सोचेंगे कि ऑनलाइन delivery करने के लिए तो कई सारी ऐप्स और कम्पनियाँ मार्केट में पहले से ही हैं पर सच ये है कि अभी भी ग्राहक अपने पुराने दुकानदारों से ही ख़रीदना चाहते हैं। इसका कारण उनके पुराने अच्छे सम्बन्ध भी हैं और साथ में कई ग्राहक उधार पर सामान लेते हैं जो ऑनलाइन सामान बेचने वाली कम्पनियाँ उपलब्ध नहीं करवाती है। ऐसे में आपको ज़रूरी है कि कोरोना जैसे समय में आप अपने पुराने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन delivery की सुविधा दें और साथ ही ऐसा करके आप कई सारे नए ग्राहक भी जोड़ पाएँगे।
अब आते हैं कि इसको करना कैसे है - वैसे तो हम जल्द ही इस काम के लिए एक बेहतरीन ऐप आपको बताएँगे लेकिन अगर आप चाहें तो इसे केवल Whatsapp के माध्यम से शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन delivery करने के लिए आपको तीन चीज़ों की ज़रूरत है
१- स्मार्ट्फ़ोन
२- Delivery व्हिकल
३ - Delivery Person
अब सबसे पहले आप उन सामानों की लिस्ट बनाएँ जो आपके पास उपलब्ध हैं और आप ऑनलाइन deliver करवा सकते हैं। आप चाहें तो इनकी रेट भी साथ में लिख सकते हैं।
फिर अपने ग्राहकों के साथ Whatsapp पर सामानों की लिस्ट शेयर करें और अपने ग्राहकों को Whatsapp के माध्यम से ही बताएँ कि आप इनमें से कोई भी सामान Whatsapp पर ही ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही उस message में अपनी दुकान की detaiils और नम्बर भी डालें ताकि आपके ग्राहक उनके साथियों को भी ये फ़ॉर्वर्ड कर सकें। Whatsapp पर ही उनसे location मँगवा लें। अब एक diary या कम्प्यूटर में आप ऑर्डर नोट करना शुरू कर दें। इसके लिए आप चार कॉलम बना लें -
पहला - यहाँ ऑर्डर का टाइम लिखें
दूसरा - यहाँ ग्राहक का नाम और मोबाइल नम्बर लिखें
तीसरा - यहाँ टोटल ऑर्डर कितने का है वो लिखें
चौथा - यहाँ delivery person का नाम लिखें (अगर एक ही delivery पर्सन है तो इसे छोड़ भी सकते हैं)
पाँचवा - यहाँ पेमेंट का status लिखें - नक़द मिला है तो delivery person से कलेक्ट करें और अगर उधार है तो ऐप में उसे लिख लें ताकि ग्राहक को भी उसकी सूचना SMS से मिल जाए।
अब जैसे जैसे ऑर्डर आते जाएँ, Area के हिसाब से अपने डिलिव्री Person को भेजकर order delivery करवाते जाएँ और ये शीट भरते जाएँ। डेली आपको end में ये पता चल जाएगा कि कितने ऑर्डर हुए और कितनी बिक्री। वैसे तो ये process बहुत ही आसान और कारगर है लेकिन हो सकता है आपको शुरुआत में थोड़ा अलग लगें पर आप बस इसपे लगे रहें और कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपका बिज़नेस एक नयी रफ़्तार से आगे बढ़ने लगेगा।
ABP News Airtel India Sushant Singh Rajput Navbharat Times Online Daraz Online Shopping Corona India Corona USA Zee News English Zee Music Company Zee News Reliance Entertainment Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Prayagraj Post Delhi Capitals