Me&We

Me&We shayari

28/11/2022

चाँद आहें भरेगा, फूल दिल थाम लेंगे,
हुस्न की बात चली तो, सब तेरा नाम लेंगे।

25/11/2022

खुद को औरों की तवज्जो का तमाशा न करो,
आइना देख लो अहबाब से पूछा न करो,
शेर अच्छे भी कहो, सच भी कहो, कम भी कहो,
दर्द की दौलत-ए-नायाब को रुसवा न करो।

25/11/2022

बहुत अजब होती हैं
यादें यह मोहब्बत की,
रोये थे जिन पलों में
याद कर उन्हें हँसी आती है,
और हँसे थे जिन पलों में
अब याद कर उन्हें रोना आता है।

25/11/2022

मैं कभी सिगरेट पीता नहीं
मगर हर आने वाले से पूछ लेता हूं
कि माचिस है ?
बहुत कुछ है जिसे मैं फूंक देना चाहता हूं...।।

25/11/2022

मैं तमाम दिन का थका हुआ,
तू तमाम शब का जगा हुआ..
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर,
तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ ।

25/11/2022

क्रोध आने पर चिल्लाने के लिए ताकत नहीं लगती,बल्कि शांत होकर चुप रहने में लगती है।

25/11/2022

तुझसे मैं इजहार-ए-मोहब्बत इसलिए भी नहीं करता,
सुना है बरसने के बाद बादलों की अहमियत नहीं रहती।

25/11/2022

चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन, क्यूँ रोज गरजते हो बरस जाओ किसी दिन, खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से, फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन।

24/11/2022

उनकी यादों को मिटाना बहुत कठिन है,
अपने गम को भूल जाना बहुत कठिन है,
जब राहे-मयखानों पर चलते हैं कदम,
होश में लौट कर आना बहुत कठिन है।

रूठी जो जिदंगी तो मना लेंगे हम,मिले जो गम वो भी सह लेंगे हम,बस आप रहना हमेशा साथ हमारे तो,निकलते हुए आंसुओं में भी मुस्क...
24/11/2022

रूठी जो जिदंगी तो मना लेंगे हम,
मिले जो गम वो भी सह लेंगे हम,
बस आप रहना हमेशा साथ हमारे तो,
निकलते हुए आंसुओं में भी मुस्कुरा लेंगे हम।

24/11/2022

बेवक्त बेवजह बेसबब सी बेरुखी तेरी,
फिर भी बेइंतहा तुझे चाहने की बेबसी मेरी।

24/11/2022

तुम आज साक़ी बने हो तो शहर प्यासा है
हमारे दौर में ख़ाली कोई गिलास न था।

Address

Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Me&We posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category