Dilip Kumar Baiga

Dilip Kumar Baiga समाज सेवा

 #अनुपपुर जिला में बैगा वा भारिया समाज का महत्वपूर्ण बैठक किया जाना है आप लोग समय निकल अपना समय जरूर दे। आप लोग सोशल मीड...
25/02/2026

#अनुपपुर जिला में बैगा वा भारिया समाज का महत्वपूर्ण बैठक किया जाना है आप लोग समय निकल अपना समय जरूर दे। आप लोग सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप नंबर से बैठक के लिए जरूर संपर्क करें।

mo.8966013768

18/02/2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर, कोतमा तथा पुष्पराजगढ़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र बनगवा (कमल नगर वार्ड-12) में सहायिका पद हेतु श्रीमती सुनीता बैगा, आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ी सड्डी में सहायिका पद हेतु श्रीमती नेमकली पाव तथा आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजन मोहल्ला (बम्हनी) में सहायिका पद हेतु श्रीमती चांदनी बैगा को चयनित किया गया है। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास परियोजना कोतमा के आंगनबाड़ी केन्द्र मौहरी में सहायिका पद हेतु श्रीमती सोनिया सिंह तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र बकान में सहायिका पद हेतु सुश्री सुनीता देवी को चयनित किया गया है।

10/02/2026
10/02/2026
10/02/2026

जिले में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों की भर्ती के लिये विशेष भर्ती अभियान 9 फरवरी से

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और कैपस्टन सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बुरहानपुर जिले के युवाओं के लिये सुनहरा अवसर है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में विशेष भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी।

✅ भर्ती की पात्रता और शर्तें

अभियान के तहत सुरक्षा जवान के 500 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वी या 10वी पास, आयु 18 से 37 वर्ष, ऊंचाई 163 सेमी है एवं वेतनमान 16,000 से 24,000 हजार निर्धारित है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के 10 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, एनसीसी, आयु सीमा 28 से 37 वर्ष, ऊंचाई 172 सेमी एवं 22,000 से 28,000 वेतन निर्धारित है।

✅ भर्ती शिविर का कार्यक्रम

भर्ती शिविरों का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। भर्ती शिविर 9 फरवरी को जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 10 फरवरी को बोरीबुजुर्ग पंचायत भवन में, 11 फरवरी को डोईफोड़िया पंचायत भवन में तथा 12 फरवरी को पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय नेपानगर में आयोजित किया जायेगा।

✅ मिलने वाली सुविधाएँ एवं लाभ

चयनित उम्मीदवारों को 60 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। सुविधाओं में मेस एवं आवास की सुविधा, स्थानांतरण भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, 1 लाख से 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा, ई.एस.आई. (मुफ्त इलाज), और पीएफ की सुविधा शामिल है। ड्यूटी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, होटलों और आईटी सेक्टर जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर दी जाएगी।

✅ आवश्यक दस्तावेज एवं निर्देश

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 8वीं, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड साथ लाएं। चयनित उम्मीदवारों को पंजीयन शुल्क और प्रोस्पेक्टस हेतु ₹300 जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त, जॉइनिंग के समय वर्दी और जूते आदि के लिए ₹6000 जमा किए जाएंगे, जिसके बाद चौथे दिन से वेतन की गणना शुरू हो जाएगी। किसी भी जिले या ब्लॉक के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9059008870 या 9100033772 पर संपर्क किया जा सकता है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and S

Address

Anuppur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilip Kumar Baiga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category