28/03/2024
👉 बच्चा ज्यादा रो रहा है.. किसी ने नजर / टोना लगा दिया है.. किसी बाबा फ़कीर को दिखवा लो
👉कोई बार बार बीमार पड़ रहा है..किसी ने कुछ करवा दिया है.. किसी बाबा फ़कीर को दिखा दो...
👉किसी को बच्चा नहीं हो रहा है ..किसी ने मन्त्र करवाकर कुछ खिला दिया है .. किसी बाबा फ़कीर को दिखा दो...
👉किसी को बार बार चक्कर या बेहोशी आ रही है.. किसी चुड़ैल या भूत ने पकड़ा है.. किसी बाबा या फ़कीर को दिखा दो...
👉भूख नहीं लग रहा है..किसी ने नजर लगा दी है.. किसी बाबा या फ़कीर को दिखा दो..
👉कोई नौकरी नहीं पा रहा है.. किसी ने घर में कुछ करवा दिया है.. बाबा या फ़कीर को दिखा दो..
😡ऐसे ही ये साले बाबा या फ़कीर समाज को अपने झूठे विश्वास में कर लेते है और अन्धविश्वास फैलाते है। और ऐसा ताम झाम फैलाकर रखते है की आदमी इनके पास खुद ही खींचा चला जाता है। इनके द्वारा किये गए उपाय से फायदा तो कुछ नहीं होता यहाँ तक की ये अपने स्वयं के घर के परेशानी नहीं दूर कर पाते है लेकिन दो चार दलाल ऐसे कहते मिल जायेंगे की फला बाबा बहुत बढ़िया देखता है, ये बता देता है, वो बता देता है, और उन्ही दलालो के झांसे में आकर कई लोग फस जाते है। और एक बात ये दलाल आपके घर या गांव के आसपास के होते है इसीलिए लोग तुरंत विश्वास भी कर लेते है। इन ढोंगियों के झाड़ फूंक से होता जाता कुछ नहीं
ना ही कोई बच्चा ठीक होता है
ना ही किसी की बीमारी ठीक होती है
ना ही किसी के बच्चा पैदा होता है
ना ही चक्कर या बेहोशी ठीक होती है
ना ही नौकरी ही लगती है
बस ऐसे ही इन ढोंगियों की बर्षो से इनकी नौटंकी चल रही है।
👉 हर एक परेशानियों का कोई ना कोई उचित कारण होता है अब वो कारण सामाजिक या वैज्ञानिक दोनों में से ही कोई होगा और जिसे जागरूकता से दूर भी किया जा सकता है।
निवेदन है की इन ढोंगियों और पाखंडियो के पास जाने से बचे नहीं तो घर बर्बाद होने में देर नहीं लगेगा।
साभार 🙏🙏