22/09/2022
शिक्षक : सर पढ़ाना है
विभाग : DBT निपटाओ।
शिक्षक: अब पढ़ाए सर
विभाग : जिनका आधार नहीं बना है उनका आधार बनवाओ।
शिक्षक:सर अब तो पढ़ाए
विभाग :जिन अभिभावकों के खाते में पैसा नहीं आया उनके खाते में आधार लिंक का काम भी तो बाकी है।
शिक्षक: सर अब
विभाग :पता करो अभिभावकों ने ड्रेस क्यों नहीं खरीदी और अगर खरीदी है तो फोटो अपलोड करो।
शिक्षक: सर किताब भी नहीं आई पढ़ाना है
विभाग :किताब तो आती रहेगी सर्वे वाला काम निपटाओ। Blo वाला काम भी तो कराना है sdm साहब का आदेश है।
शिक्षक: सर अब
विभाग : सारी ऑनलाइन ट्रेनिंग कंप्लीट किए की नही? करो और यूट्यूब के शेसेन छोड़ना नहीं है जानते हो कि नही।
शिक्षक:अब सर...?
विभाग:अरे व्हाट्सएप चेक करो इलेक्शन ड्यूटी लगी है,जा के प्रशिक्षण लो।
शिक्षक: सर अब तो पढ़ा ले साल बीतने वाला है
विभाग : बोर्ड परीक्षा को ड्यूटी कौन करेगा?
(कुछ दिन बाद)
*विभाग और साथ ही साथ पब्लिक : तुम लोग पढ़ाते नहीं हो इतनी खराब गुणवत्ता। फ्री की तनख्वाह लेते हो*।🙄🙄🙄🙄
*एक आम शिक्षक* 🙏🙏🙏🙏🙏