22/09/2021
निकॉन इंडिया कैमरा कंपनी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में सिखाए गए बेहतर आधुनिक फोटो एवं वीडियोग्राफी के गुर
पिहोवा, 21 सितम्बर () निकॉन इंडिया सुविख्यात कैमरा कम्पनी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर स्थानीय फोटोग्राफरों को बेसिक फोटो एवं वीडियोग्राफी में आधुनिक नए कैमरों के संचालन की जानकारी प्रदान की गई। शहर के स्थानीय जायका रेस्टोरेंट में आयोजित इस वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के डीएसएलआर कैमरों के साथ साथ आधुनिक मिररलेस कैमरों के फीचर और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
स्थानीय फोटोग्राफर आशु मिगलानी एवं सूरजभान के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कम्पनी के उतरी भारत मैनेजर विशाल सिंह ने बताया समय बदल गया है और कैमरे अब पहले से काफी मॉडर्न हो चुके हैं। निकॉन मिररलेस कैमरों में कई सारे फीचर्स हैं, कैमरे का वज़न कम है, इसमें दूसरे कैमरों से बेहतर विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बता दें कि निकॉन इंडिया द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में स्थानीय फोटोग्राफरों ने शिरकत किया, जिन्हें निकॉन के वीरेंद्र मान, साहिल नंदा द्वारा कैमरों के फीचर और तकनीक के बारे में बताया।इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के स्थानीय फोटोग्राफर्स द्वारा कंपनी के मैनेजर एवं अधिकारियों का धन्यवाद किया । कम्पनी अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी आगे भी इसी तरह के वर्कशॉप का आयोजन करती रहेगी।
फोटोकेप्शन:पिहोवा में आयोजित कैमरा वर्कशॉप में भाग लेते स्थानीय फोटोग्राफर एवं कंपनी अधिकारी ।