16/07/2026
जय राघव जी। जय जगन्नाथ। 🙏🚩
राघौगढ़ के लिए कल का दिन अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। पहली बार हमारे नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है।
हम सभी उन साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना समय, श्रम और समर्पण दिया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध संस्था इस्कॉन का भी विशेष धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन में यह पावन आयोजन संपन्न हो रहा है।
राघौगढ़ किले में स्थित लगभग 200 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री जगदीश स्वामी जी का मंदिर हमारी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। हमारे पूर्वज भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्रतिमा जगन्नाथ पुरी से लाकर यहाँ स्थापित कर गए थे। आज भी यह परंपरा पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाई जा रही है।
इस शुभ अवसर पर राघौगढ़ किले की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ जी को भोग अर्पित किया जाएगा, प्रसादी का वितरण होगा तथा इस्कॉन से पधारे पूज्य संतों एवं पुजारियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण आदरणीय श्री जयवर्धन सिंह जी कल दतिया में रहेंगे, इसलिए वे रथ यात्रा में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से क्षमा प्रार्थना करते हुए रथ यात्रा की सफलता एवं मंगलमय आयोजन की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएँ और इसे राघौगढ़ की गौरवशाली वार्षिक परंपरा बनाएँ।
जय जगन्नाथ!
जय राघव जी! 🚩🙏