22/10/2025
बिहार चुनाव को कवर करने के लिए "द लल्लनटॉप" के सौरभ द्विवेदी जी पटना के लॉ कॉलेज पहुंचे थे,
जहां पर एक यादव छात्र और अन्य छात्रों के बीच तेजस्वी यादव को लेकर बहस हो गई।
यादव छात्र: सर तेजस्वी यादव एक विजनरी लीडर हैं वो यूथ, हेल्थ सेक्टर और अन्य चीजों पर ध्यान देते हैं वो कभी कम्युनलिज्म को प्रमोट नहीं करते हैं।
साथी छात्र: कास्ट बेस भाई सब अच्छे होते हैं।
यादव छात्र: नाम में यादव है तो थोड़ी न यादव का पॉलिटिक्स करते हैं।
तब तक एक और छात्र बोल पड़ा.....यादव है ये!😐
सौरभ द्विवेदी: अरे तो क्या हो गया भाई!
मतलब हद है यार! यादव है तो क्या अच्छी भाषा में अच्छे मुद्दों पर बात नहीं कर सकता क्या?