Birmitrapur TIPS

Birmitrapur TIPS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Birmitrapur TIPS, Photography Videography, Birmitrapur.

12/09/2026

गणेश पूजा को लेकर राजगांगपुर में प्रशासन अलर्ट, शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च l आगामी 14 सितंबर को राजगांगपुर में होने वाली गणेश पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

12/09/2026

🚨 जमीन विवाद में खौफनाक वारदात! घर पर चढ़ा दी पिकअप, 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

 #राउरकेला_एक्साइज_सुपरिंटेंडेंट_पर_विजिलेंस_का_शिकंजाराउरकेला के एक्साइज सुपरिंटेंडेंट धनेश्वर बराड़ विजिलेंस की जांच क...
11/09/2026

#राउरकेला_एक्साइज_सुपरिंटेंडेंट_पर_विजिलेंस_का_शिकंजा

राउरकेला के एक्साइज सुपरिंटेंडेंट धनेश्वर बराड़ विजिलेंस की जांच के घेरे में आ गए हैं। उदितनगर स्थित एक्साइज सुपरिंटेंडेंट कार्यालय के पास विजिलेंस अधिकारियों ने एक Scorpio वाहन को रोककर ₹5 लाख नकद बरामद किए।

बताया जा रहा है कि यह रकम एक शराब दुकान के सेल्समैन के जरिए कथित तौर पर भेजी जा रही थी।

मामले में विजिलेंस केस दर्ज किया गया है। वहीं, आय से अधिक संपत्ति (DA) के एंगल से एक्साइज सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय और आवासीय ठिकानों पर तलाशी जारी है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

📍 Rourkela

11/09/2026

चोरी-छिपे ले जाए जा रहे 280 बोरी चावल जब्त! डीलर पॉइंट के बजाय राइस मिल पहुंचा ट्रक!

11/09/2026

⚡ #बसंती_कॉलोनी_में_EScooty_में_लगी_आग!🔥

#राउरकेला: शहर के बसंती कॉलोनी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना बीएल-195, अष्टप्रहरी मैदान के सामने की बताई जा रही है।
देखते ही देखते स्कूटी से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारण आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारण और नुकसान का आकलन स्पष्ट नहीं हो पाया है।

⚠️इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सुरक्षा और बैटरी मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

📍 Rourkela
📍Basanti Colony

09/09/2026

खेत में काम करने घर से निकली थी, लेकिन किसे पता था कि शव बनकर घर लौटेगी!

सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव ब्लॉक के लिमिडा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

#वज्रपात #आसमानीबिजली #महिलाकीमौत #दर्दनाकहादसा

09/09/2026

बीरमित्रपुर में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब!

09/09/2026

#बंद_मकान_से_लाखों_की_चोरी
#चोरों_ने_उड़ाए_जेवरात_नकदी_और_लैपटॉप

​बिरमित्रपुर-रायबोगा रोड पर चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात चोरों ने BSL (सेल) कर्मचारी सबीर हसन के बंद मकान को निशाना बनाया।

​मिली जानकारी के मुताबिक, सबीर हसन का परिवार बीते 5 दिनों से बाहर गया हुआ था। आज सुबह जब वे लौटे, तो घर का वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और बर्तन सहित पूरा सामान पार कर दिया।
​घटना की सूचना मिलने पर बिरमित्रपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

📍 बीरमित्रपुर/ Birmitrapur
📍सुंदरगढ़ / Sundargah

08/09/2026

खेत में काम करने निकली थी, आसमानी बिजली ने छीनी जिंदगी! वज्रपात से महिला की दर्दनाक मौत

खेत में काम करने के लिए घर से निकली महिला को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। जिस घर से वह अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने निकली थी, उसी घर में अब उसकी मौत की खबर पहुंची। झारखंड के बांसजोर फांड़ी अंतर्गत कच्छुपानी भंडारटोला गांव में वज्रपात से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

08/09/2026

दिनदहाड़े बैंक में डकैती! बंदूक लहराकर ₹2.5 लाख लूटे, वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Address

Birmitrapur
770033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Birmitrapur TIPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share