News123

News123 खबर ऐसी जो सच बताये
(3)

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व ...
15/06/2026

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया : जयराम ठाकुर

-मंडी में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष

-जनता और कार्यकर्ताओं से कहा, जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा

कहा, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस पहाड़ी प्रदेश को अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेल दिया

मंडी : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधान सेवक के रूप में लोकसेवा के ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड कार्यकाल के अवसर पर सोमवार को मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभूतपूर्व कार्यकाल भारत के स्वर्णिम काल के रूप में इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्ण अक्षरों में स्मरण किया जाएगा। मोदी जी ने देश की स्थापित राजनीति को एक नई सकारात्मक दिशा प्रदान की है, जहां राजनीति का आधार केवल खोखली घोषणाएं करना नहीं बल्कि धरातल पर संकल्पों की सिद्धि और जनसेवा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता है। उनकी सरकार ने देश से "तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण" के महान मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक पिछड़े, वंचित और शोषित वर्ग के कल्याण को सर्वोपरि प्राथमिकता दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। देश में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे दूरगामी अभियानों और आधुनिक आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के निरंतर विस्तार ने देश की विकास यात्रा को एक नई और तीव्र गति प्रदान की है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के अवसर और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कड़ाई से लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का आज देश के करोड़ों-करोड़ देशवासियों के जीवन पर अत्यंत सकारात्मक एवं क्रांतिकारी प्रभाव स्पष्ट रूप से पड़ा है। इसके साथ ही विदेश नीति के क्षेत्र में भी भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी सशक्त और संप्रभु उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे आज पूरा विश्व भारत को एक बेहद भरोसेमंद, सामर्थ्यवान एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देख रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सेवाकाल उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और "राष्ट्र प्रथम" की अडिग भावना का जीवंत प्रतीक है। विकसित भारत के वृहद संकल्प को साकार करने की दिशा में उनका यह अद्वितीय नेतृत्व देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर ले जा रहा है।

उन्होंने अतीत को याद किया कि हमारी कई पुरानी पीढ़ियां देश के विकास और बुनियादी अधिकारों के लिए केवल संघर्ष करती ही रह गईं, जबकि हमारी यह खुशकिस्मत पीढ़ी है जिसने बीते 12 वर्षों के दौरान देश हित में ऐतिहासिक फैसले होते भी देखे और उन्हें पूरी ताकत के साथ मूर्तरूप लेते हुए भी देखा है। यह सब ऐतिहासिक बदलाव तभी संभव हो सका जब देश को एक अत्यंत मजबूत, ईमानदार और साहसी नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्राप्त हुआ। यह सब उस तीव्र जनभावना के कारण संभव हुआ जो कांग्रेस के वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक के लगातार दस वर्षों के घोर कुशासन, भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता से पूरी तरह तंग आ चुकी थी। उस समय देश में परिवर्तन की एक जबरदस्त लहर उठी और मजबूत नेतृत्व के रूप में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री जो पूर्व में हमारे छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी भी रह चुके थे नरेंद्र मोदी जी के रूप में देश को एक तारणहार मिला। नरेंद्र मोदी ने उसी जनभावना का पूरा सम्मान करते हुए देशहित में अनेक जनप्रिय और जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए। आज सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री की अगाध लोकप्रियता का ही यह ऐतिहासिक परिणाम है कि देश की जागरूक जनता ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार देश की सत्ता सौंपी है। जनता आज भी उन्हें फिर से इसी प्रकार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है ताकि भारत, जो वर्ष 2014 तक वैश्विक आर्थिकी में 11वें पायदान पर खिसक गया था, उसे अब विश्व में पहले स्थान पर पहुंचाया जा सके और यह महान लक्ष्य वर्ष 2047 का है, जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा और एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में वैश्विक मंच पर गर्व से खड़ा होगा।

हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि हमने हालिया पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से जमीन सुंघा दी है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सिर्फ एक छोटा सा पड़ाव है, जबकि हमारा असली और बड़ा लक्ष्य वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव है, जब हिमाचल प्रदेश में भारी और प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भारतीय जनता पार्टी अपनी पूर्ण सरकार बनाएगी। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाया कि जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा, क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस पहाड़ी प्रदेश को अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेल दिया है, जिसका खामियाजा उन्हें इन चुनावों में करारी हार के रूप में भुगतना पड़ा है। इस अवसर पर सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15/06/2026

15/06/2026

देहरा ।। News123 ।। भूकंप-आग जैसी आपदा से निपटने का अभ्यास: देहरा स्कूल में गूंजा सायरन, मिनटों में खाली हुआ परिसर

15/06/2026

कुतू कुतू लगियो बरखा

15/06/2026

पोंग झील किनारे शिव व्यास घाट घराना कमेटी नंगल चौक ने आयोजित किया विशाल भंडारा
डाडा सिबा ।। News123 ।। शिव व्यास घाट घराना कमेटी नंगल चौक द्वारा बीते कल पोंग झील के रमणीय तट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। कमेटी सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सहयोग और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
भंडारे में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने कमेटी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

15/06/2026

चिन्तपूर्णी ।। सक्रांति पर माता श्री चिन्तपूर्णी जी के दर्शन

भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की मासिक बैठक संपन्नदेहरा ।। News123 ।। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की मासिक बैठक आज जिला अध...
14/06/2026

भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की मासिक बैठक संपन्न

देहरा ।। News123 ।। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की मासिक बैठक आज जिला अध्यक्ष अजय खट्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र सिंह धर्माणी तथा जिला सह-प्रभारी अजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों को समझने तथा अपने कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला देहरा द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक माह नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में भी संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जसवां-प्रागपुर के लिए गौरव का क्षण: मनन शील बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंटपरागपुर ।। News123 ।। जसवां-प्रागपुर विधानसभा ...
14/06/2026

जसवां-प्रागपुर के लिए गौरव का क्षण: मनन शील बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
परागपुर ।। News123 ।। जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरी गांव के होनहार युवा मनन शील ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र, जिला कांगड़ा और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर मनन शील ने यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में उनका चयन देश सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है।
उनकी इस सफलता पर जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि मनन की उपलब्धि युवा पीढ़ी को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी।
मनन शील, उनके माता-पिता एवं समस्त परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं। देश सेवा के पथ पर वे निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है। 🇮🇳🇮🇳

14/06/2026

23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की अमेरिकी हमले में दुखद मौत पर शौक व्यक्त करने पहुंचे कैप्टन संजय पराशर।

कहा इस दुख की घड़ी के परिवारजनों के साथ खड़ा हूं हर संभव सहायता की जाएगी

हमीरपुर ।। News123 ।। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ (भालू गांव) के रहने वाले 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की तेल टैंकर 'एमटी सेट्टेबेल्लो' पर अमेरिकी हमले में दुखद मौत हो गई , आज उनके पैतृक गाँव में परिवारजनों के पास जाकर शोक व्यक्त किया जो भी हर संभव सहायता होगी मेरे द्वारा की जा रही है । इस दुःखद घड़ी में मैं परिवार के साथ हूँ।

*केंद्रीय विद्यालय नलेटी में विभिन्न कक्षाओं में रिक्त स्थानों के लिए आवेदन आमंत्रित*(परागपुर:वालिया)पी एम श्री केन्द्री...
14/06/2026

*केंद्रीय विद्यालय नलेटी में विभिन्न कक्षाओं में रिक्त स्थानों के लिए आवेदन आमंत्रित*
(परागपुर:वालिया)

पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। विद्यालय के दाखिला प्रभारी राजीव वैद्य के अनुसार बालवाटिका-3 में उम्र 5 साल 31 मार्च तक (केवल ओबीसी एन सी एल केटेगरी), कक्षा 5 में सभी केटेगरी (उम्र 10 साल 31 मार्च तक) एवं कक्षा 8 में सभी केटेगरी (उम्र 12 साल 31 मार्च तक) कुछ रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। कक्षा XI विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय (सभी केटेगरी) में भी कुछ स्थान रिक्त हैं l इच्छुक अभिभावक पंजीकरण फॉर्म /आवेदन पत्र 15 जून (सोमवार) से 20 जून (शनिवार) तक विद्यालय कार्यालय समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण फॉर्म/ आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं | विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि दाखिला पूर्णतया केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मु.), नई दिल्ली की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार दिया जायेगा |उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

Address

Dehra Gopipur
177101

Telephone

+919129666666

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News123 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News123:

Share