Jharkhand ka sach

Jharkhand ka sach धनबाद

*फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।**धनबाद* :- धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन की ओर से फ्रेंडली क्रिकेट ...
18/01/2024

*फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।*

*धनबाद* :- धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन की ओर से फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन CCWO ग्राउंड स्टील गेट मे किया गया ।
जिसमें संस्था की दो टीम ने भाग लिया एक रेड टीम दूसरा ब्लू टीम। सर्वप्रथम रेड टीम के कप्तान विवेक कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें उन्होंने 16 ओवर में सभी विकेट खो कर 102 रन बनाएं। जिसे ब्लू टीम ने 14 ओवर में ही बड़ी आसानी से दो विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विजेता टीम के कप्तान मनीष साह जी ने कहा टीम का यह उत्तम प्रदर्शन था जीत में शशि कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी रही तथा बल्लेबाजी में मनोज जी ने 45 रन बनाए जिसमें पांच गगनचुंबी छक्के उन्होंने लगाए। शंकर जी नाबाद 26 रन बनाएं अमन ठाकुर ने 20 रन बनाए और पिंटू जी ने चार रनों का योगदान दिया। धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि फटॉग्रफर्स भाइयों के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी किया जाएगा ।
इस मैच में अंपायरिंग बाल गोपाल जी ने की, कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनीष शाह, सुभाष सरावगी, अनूप साहू, पुरुषोत्तम पंडित, विवेक कुमार, रंजीत जायसवाल, बृजेश झा, दिनेश कुमार, इसरार, मनोज राठौर, संजय कुमार, अभिजीत भट्टाचार्य , साजिद खान, रंजीत गुप्ता, सुजीत गुप्ता, निशिकांत, आनंद विश्वकर्मा, भोला चौहान, जहांगीर खान, सुनील, बंटी, पिंटू, इम्तियाज, पिंटू दत्ता, शंकर डे, मनोज राठौर, सूरज रवानी एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

*छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो :- एनएसयूआई |*दिनांक 8 जनवरी :- भविष्य के साथ हो रहे हैं खिलवाड़ को लेकर दर्जनो...
09/01/2024

*छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो :- एनएसयूआई |*

दिनांक 8 जनवरी :- भविष्य के साथ हो रहे हैं खिलवाड़ को लेकर दर्जनों छात्रों ने एग्जाम कंट्रोलर सुमन बरनवाल से मुलाकात की ।
छात्रों का नेतृत्व पीके राय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह एवं धनबाद नगर अध्यक्ष सनी सिंह ने की एग्जाम कंट्रोलर से मुलाकात के दौरान छात्रों की समस्याओं को आगे रखते हुए पीके राय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन एवं धनबाद नगर अध्यक्ष सनी सिंह ने बताया कि यूजी सेमेस्टर 2 के लगभग 35 से 40 छात्रों को आईआरसी पेपर में 0 नंबर दिया गया है उन छात्रों के कॉफी का रि-जाँच होनी चाहिए ।

वही महाविद्यालय के लापरवाही के कारण छात्रों को विश्वविद्यालय एंव महाविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है जहां छात्रों ने बताया कि उन लोगों ने फॉर्म फिल्लूप के दौरान डिजिटल एजुकेशन सब्जेक्ट की तैयारी की थी और डिजिटल एजुकेशन को सेलेक्ट किया था और बाद में महाविद्यालय से सूचना जारी कर बताया गया की मैथमेटिक्स एनालिसिस का चयन करना है जबकि छात्रों ने या सब्जेक्ट की तैयारी नहीं की हुई है । जब महाविद्यालय को इस बात की जानकारी पहले से ही थी तो महाविद्यालय ने पहले सूचना जारी आखिर क्यों नहीं किया ।

दूसरी ओर छात्रों को पढ़ने के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है पूरी तरह से वेबसाइट पर सिलेबस अपलोड किया गया है

वही एग्जाम कंट्रोलर सुमन बरनवाल ने सभी मामलों को जानने के बाद समस्या का समाधान करते हुए कहा कि जिन छात्रों का सेमेस्टर 2 IRC पेपर में 0 मार्क्स दिया गया है उनका कॉपी कल तक महाविद्यालय में चला जाएगा और जिन विद्यार्थियों ने डिजिटल एजुकेशन सब्जेक्ट को सिलेक्ट किया है महाविद्यालय लिखित में दे उन छात्रों का डिजिटल एजुकेशन का ही एग्जाम लिया जाएगा ।

मौके पर मौजूद एनएसयूआई धनबाद नगर अध्यक्ष सन्नी सिंह, पी. के.रॉय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह जी, विश्वविद्यालय सचिव जय प्रकाश यादव, कॉलेज उपाध्यक्ष रोशन कुमार , जीएन कॉलेज उपाध्यक्ष अनिकेत कुमार सुंदर कुमार, महासचिव आयुष,नवनीत, संदीप सताब्धि, रेशा, रोशनी, तथा अन्य छात्र मौजूद थे।

*निकॉन जेड सीरीज लाइव एक्सपीरियंस  सिनेमा लाइन वीडियो ग्राफी कार्यशाला का आयोजन।**धनबाद* :- निकॉन कंपनी की ओर से निकॉन ज...
05/01/2024

*निकॉन जेड सीरीज लाइव एक्सपीरियंस सिनेमा लाइन वीडियो ग्राफी कार्यशाला का आयोजन।*

*धनबाद* :- निकॉन कंपनी की ओर से निकॉन जेड सीरीज लाइव एक्सपीरियंस का सिनेमा लाइन वीडियोग्राफी कार्यशाला का आयोजन श्री बालाजी फोटो विजन अधिकृत विक्रेता निकॉन इंडिया और धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के सहयोग से धनबाद क्लब, धनबाद में किया गया।
इस कार्यशाला में धनबाद के फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर सदस्यों ने भाग लेकर निकॉन सिनेमा लाइन कैमरा के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी फोटो विजन के सुभाष सरावगी ने निकॉन के मेंटर सौम्याजीत मैत्रा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
निकॉन इंडिया से आए जय कुमार को सदस्य गौरव बोस ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
अध्यक्ष महोदय ने सभी फोटोग्राफर भाइयों को कैमरा की जानकारी देने से पहले बताया कि आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत ही रफ्तार से आगे की ओर बढ़ रही है इसके बारे में शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है इसलिए आप सभी सदस्य गण ध्यान पूर्वक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर ज्यादा से ज्यादा तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने स्किल को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
इसके बाद मेंटर सौम्यजीत मैत्रा ने कैमरा के तकनीक एवं कार्य शैली जैसे प्री वेडिंग, पोस्ट वेडिंग, प्रोडक्शन वीडियोग्राफी, कलर , डायनेमिक कैमरे में लेंस का ज्यादा महत्व होता है इन सभी जानकारी से उपस्थित सभी फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर भाइयों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी से अवगत कराया एवं उपस्थित सदस्यों ने अपने जानकारी को बढ़ाने के लिए मेंटर से सवाल जवाब कर अधूरी जानकारी को पूरा करने का प्रयास किया।
इस कार्यशाला में आए मॉडल के साथ आउटडोर में सिनेमा लाइन वीडियोग्राफी सूट सम्मिलित सभी फोटोग्राफरों ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष शाह, रंजीत कुमार गुप्ता, संजीव मित्रा, साजिद खान, रंजीत जायसवाल, अजीत कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।

*धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन एवं बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन  के सामूहिक वनभोज का क...
03/01/2024

*धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन एवं बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के सामूहिक वनभोज का कार्यक्रम गर्गा डैम बोकारो में आयोजित।*

*धनबाद:-* धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन एवं बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से गर्गा डैम बोकारो में 120 सदस्यों के साथ वन भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा की दोनों संगठन ने मिलकर वन भोज का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्द रूप तरीके से मनाया गया। दोनों संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में फोटोग्राफर भाइयों के हित में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा एवं सभी फोटोग्राफर भाइयों को कैसे अपने व्यवसाय में वृद्धि करनी है उस विषय में भी चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में को सफल बनाने में बोकारो जिला फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत जायसवाल, सचिव श्री उमेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष गुरफान अंसारी जी का विशेष योगदान रहा साथ ही इस कार्यक्रम में हमारे सहभागी हमारे झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष गब्बर भाई एवं सचिव उपेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनीष शाह, अनूप साहू, रंजीत जायसवाल, अनिल गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अभिजीत दा, रत्नेश कुमार, मनोज राठौर, सुभाष रजक, प्रकाश कुमार, साजिद खान, सुबोध महाराज, संजय कुमार, दीपू कुमार, सूरज कुमार, एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा।

*अयोध्या में पूजित अक्षत कलश बुधवार को ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर पहुंचा।*धनबाद:- धनबाद के धैया क्षेत्र अयोध्या में पूजित...
27/12/2023

*अयोध्या में पूजित अक्षत कलश बुधवार को ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर पहुंचा।*

धनबाद:- धनबाद के धैया क्षेत्र अयोध्या में पूजित अक्षत कलश बुधवार को ठाकुर कुल्ही श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंचा। जहां पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर गौ सेवा प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पूजित अक्षत को नगर के सभी सनातनी घरों में वितरण किया जाएगा।
इसकी शुरुआत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होगी साथ ही सभी श्री राम भक्तों को प्रभु श्री राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के दिन पांच दीपक मंदिर में जलाने एवं अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने की अपील की गई।
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन दुर्गा मंदिर में सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक प्लाज्मा टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा अखंड राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन 24 घंटे के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलानाथ पांडे, लल्लू तिवारी, जे पी एन सिंह, राजेश कुमार सिंह, निशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, जयंत मिश्रा, संजय मिश्रा, रंजीत जायसवाल, निमाई दा, विकास कुमार, सुशील मिश्रा, निलेश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष जायसवाल,मनीष मिश्रा, विमल कुमार, शुभम,अर्जुन सिंह, सुनील चौरसिया, महिलाओं एवं बच्चों ने भारी संख्या में सहयोग प्रदान किया।

*झारखंड में गो अनुसंधान केन्द्र की आवश्यकता - अजय भरतिया*                            आज गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री मान...
28/11/2023

*झारखंड में गो अनुसंधान केन्द्र की आवश्यकता - अजय भरतिया* आज गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री मान राजीव रंजन जी एवम उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री संतोष सिह जी , वैभव जी आज पवित्रम सेवा धाम , धनबाद पधारे ।

पवित्रम सेवा धाम में उन्हें गो विज्ञान से जुड़ी अनेक जानकारियां , गो कृपामृतम , गाय के अनेक धार्मिक पक्ष , वैज्ञानिक पक्ष तथा पवित्रम गो सेवा परिवार द्वारा की जा रही अनेकों गतिविधियों की जानकारियां दी गई । पवित्रम गो सेवा परिवार द्वारा किये जा रहे विभिन्न जड़ी बूंटीयो के प्रचार , जैविक उत्पादों के प्रचार , गोबर गोमूत्र आदि उत्पादों के प्रचार आदि कार्यो की जानकारी दी।

गोबर गोमूत्र एवम प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले आरोग्य सम्बन्धी लाभों से अवगत करवाया गया तथा पवित्रम आरोग्य धाम में की जा रही विकराल रोग जैसे कैंसर , किडनी , सुगर , मोटापा , सोरायसीसीस , हर्ट अटैक आदि रोगों से पीड़ित लोगों की गो माता एवम holistic माध्यम से की जा रही चिकित्सा के बारे में बताया ।

साथ ही पवित्रम गौ सेवा परिवार परिवार द्वारा घायल रोगियों की चिकित्सा के विषय मे भी अवगत करवाया गया।

पवित्रम गो सेवा परिवार के संस्थापक श्री अजय भरतिया जी ने परिचर्चा के दौरान आग्रह किया कि सड़कों पर जो निर्वासित गाये घूम रही है उनको गो शालाओं में अथवा कांजी हाउस बनवाकर वहां दिया जाए इसका एक समुचित आदेश निकाला जाए जो पूरे झारखण्ड में प्रभावी हो। दूसरा गोचर भूमियों को अधिग्रहण मुक्त कर वहां पर अभ्यारण्य बनाए जाए और गोर्याकर्मा , हजारीबाग में चिन्हित भूमि को जल्द से जल्द गो अभ्यारण्य में बदला जाए। शहरी गो पालको को उन अभयारण्यों में जगह दी जाए। इससे गाये भी बचेगी और पशुपालकों को भी लाभ होगा ।साथ ही *पवित्रम के संस्थापक अजय भरतिया जी ने आग्रह किया कि हरियाणा , छःतीसगढ़ एवम गुजरात के मॉडल पर गो विज्ञान अनुसंधान पर बल दिया जाए। गोशालाओं एवम गो पालकों को अनुसन्धान में सहयोग किया जाए*। गायों के उत्पादों को गो मॉल बनाकर बिक्री किया जाए जिसकी जिम्मेदारी सरकार ले। सरकारी कार्यालयों में गोमय से निर्मित प्राकृतिक पेंट एवम गोमूत्र से निर्मित गोनाइल आदेशित कर कम्पलसरी किया जाए।
आदरणीय अध्यक्ष महोदय ने समस्त मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया और DPR मांगी।

पवित्रम गो सेवा परिवार के अध्यक्ष श्री संजय भरतिया जी एवम कोषाध्यक्ष श्री आलोक प्रकाश जी ने अंगवस्त्र एवम गोबर निर्मित धूप देकर सम्मानित किया । पवित्रम परिवार के राजेश सिंह जी , ब्रजेश जी , ऋषिकेश जी , बिकेश जी, शंकर जी , अभिषेक जी , राजेन्द्र जी , गौतम जी , श्री जितेंद्र अग्रवाल जी आदि भी उपस्थित रहे|

*ठाकुर कुल्ही छठ पूजा पंडाल का उद्घाटन।*श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति ठाकुर कुल्ही धैया पंडाल का उद्घाटन बिहार जनता ...
20/11/2023

*ठाकुर कुल्ही छठ पूजा पंडाल का उद्घाटन।*

श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति ठाकुर कुल्ही धैया पंडाल का उद्घाटन बिहार जनता खान मजदूर के महामंत्री सह कांग्रेस नेता श्री रणविजय सिंह ने किया।
रणविजय सिंह ने कोयलांचल वासियों एवं ठाकुर कुल्ही के निवासियों के स्वास्थ्य की कामना छठी मैया से की एवं छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने कहा की ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा 26 वर्षों से होती आ रही है और इस क्षेत्र में एकमात्र साफ सुथरा छठ तालाब है।
जिसकी देखरेख यहां के समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है एवं यहां की विधि- व्यवस्था की भी तारीफ की इसके बाद उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दरमियान समिति के अध्यक्ष फोदार सिंह, उपाध्यक्ष सह पूजा प्रभारी इंदर सिंह, सचिव सत्यम सिंह, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, संतलाल महथा, निर्मल कुमार, दुर्गा सिंह, बबलू सिंह, विकास चौरसिया, प्रमोद शर्मा, त्रिलोकी विश्वकर्मा, पूरण सिंह एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

*छठ पूजा समिति धूमधाम से मनाएगी 26वीं वर्षगांठ।**कैमरे की निगरानी में रहेगी ठाकुर कुल्ही छठ तालाब।*श्री श्री सार्वजनिक छ...
18/11/2023

*छठ पूजा समिति धूमधाम से मनाएगी 26वीं वर्षगांठ।*

*कैमरे की निगरानी में रहेगी ठाकुर कुल्ही छठ तालाब।*

श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति ठाकुर कुल्ही धैया की ओर से ठाकुर कुल्ही, छठ तालाब में लगातार 26 वीं वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। पूजा समिति के सचिव सत्यम सिंह ने बताया कि समिति की ओर से पूजा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूजा के दौरान छठ घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षाकर्मी के साथ-साथ गोताखोर भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पूरे तालाब की निगरानी सीसीटीवी कैमरे की मदद से की जाएगी।
छठ घाट पर समिति की ओर से पूजन सामग्री जैसे गंगाजल, नारियल, अगरबत्ती,पान पत्ता, फल, दूध आदि का वितरण किया जाएगा। छठ व्रतियों के लिए घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।
छठ पूजा की तैयारी में अध्यक्ष फोद्दार सिंह, सचिव सत्यम सिंह, उपाध्यक्ष इंदर सिंह, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, संतलाल महथा, निर्मल कुमार, रणधीर कुमार, प्रमोद शर्मा, त्रिलोकी विश्वकर्मा, मोहन सिंह, दुर्गा सिंह एवं सदस्य गण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पड़ोसी से हुआ दो बच्चों की मां को प्यार, पति ने कराई दोनों की शादीदेवघर के पुरणदहा मोहल्ले में एक पति ने ही अपनी पत्नी क...
18/11/2023

पड़ोसी से हुआ दो बच्चों की मां को प्यार, पति ने कराई दोनों की शादी

देवघर के पुरणदहा मोहल्ले में एक पति ने ही अपनी पत्नी की दूसरी शादी कराई। हुआ कुछ यूँ कि देवघर के पुंरदहा निवासी शुभंकर रमणी की शादी मीना देवी के साथ लगभग 12 साल पहले हुई थी। इनके दो बच्चे भी है। लेकिन उस महिला को गांव का निवासी सिकंदर कुमार यादव से प्यार हो गया। प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि मीना देवी दीपावली के दिन अपने घर से लड़ाई कर अपने प्रेमी के पास चली गई जिसके बाद दोनों वापस शुभंकर रामानी के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि दोनों शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं। फिर क्या था हाई वोल्टेज ड्रामा स्थानीय लोगों के बीच हुआ और फिर पति ने खुद ही समाज के बीच मांग में सिंदूर डलवाकर यह विवाह संपन्न किया गया। इधर विवाह संपन्न होने के बाद कई कागजात बनाए गए जिसमें भविष्य में लड़की को छोड़कर लड़का ना जा सके। विवाह करने के बाद दोनों को ससुराल से ही विदाई दी गई। इस अनोखी विवाह के साक्षी बने वहां के सभी ग्रामीण

*चलो जलाए दीप वहां जहाँ अंधेरा हो*पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकर्ताओं  द्वारा बस्तियों के घर घर घूमकर आज शनिवार दिनांक 1...
11/11/2023

*चलो जलाए दीप वहां जहाँ अंधेरा हो*

पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों के घर घर घूमकर आज शनिवार दिनांक 11 नवम्बर (छोटी दीपावली) के दिन दोपहर 3 बजे से धनसार के आसापास कोयला प्रभावित क्षेत्र हनुमान मंदिर घुरनी जोड़िया के हमारे रक्तबन्धु सेवा बस्ती वासियों के बीच दीपक एवम तेल वितरण किया । इनके बीच पहुंचकर अपनत्व का अहसास करवाने का प्रयास किया गया । ये लोग आज भी समाज की मूलधारा से कटे हुए है जिस कारण विधर्मियो का आसानी से शिकार बन जाते है। अपने घर मे दीपक जलाने से पहले एक दीपक इनके घरों में भी जलाएं यही भाव से यह कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में आँचल फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संजय भरतिया , श्री आलोक प्रकाश जी , प्रो अभिषेक सिन्हा , श्री राजेश सिंह , श्री अनिल जैन , श्री अजय भरतिया , श्री कपिलदेव पांडेय , श्री दिवाकर सिह , श्री शिवाधार सिह , श्री गगन , श्री प्रिंस आदि का बहुत योगदान रहा ।

पटना : यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है।शुक्रवार को मदुरई कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इसके साथ ही इनके ...
10/11/2023

पटना : यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है।शुक्रवार को मदुरई कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इसके साथ ही इनके ऊपर जो NSA लगाया गया था उसे भी हटा लिया गया है। इस मामले में आज मदुरई कोर्ट ने फाइनल सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में प्रवासी बिहारियों मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था। हालांकि, मनीष कश्यप के वकील का कहना है कि शाम 5 बजे कोर्ट का लिखित आदेश आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। कश्यप के समर्थकों और परिजनों में इससे काफी खुशी देखी जा रही है। मनीष कश्यप की तुरंत रिहाई पर संशय है क्योंकि उन पर बिहार में भी मामले दर्ज हैं। केस अभी चलता रहेगा। देखना होगा कि उन्हें बाकी मामलों में जमानत कब मिलती है।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन. धनबाद : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के खि...
09/11/2023

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन.

धनबाद : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के खिलाफ बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उनका पुतला दहन रणधीर वर्मा चौक पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की महानगर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बॉबी पांडेय ने की।पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बॉबी पांडेय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बयान देकर झारखंड ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का निरादर किया है। इसको लेकर यह स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन को बैठे हैं। उनके संस्कार में गंदगी भरी हुई है यह सब उन्होंने सत्ता के नशा में भूलकर बयान दिया है। नीतीश कुमार के बारे में पलटू नेता के रूप में बयान सार्वजनिक हो रही है जो बिल्कुल उन पर फिट बैठता है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में उनके बयान के प्रति आपत्ति दर्ज कराई तथा बयान की घोर निंदा करते हुए उन्हें उक्त बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सलाह दी है। कार्यक्रम में संगठन की दर्जनों कार्यकर्ताएं शामिल थीं.

Address

Dhanbad

Telephone

+919113700643

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand ka sach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category