देव भूमि pangla

देव भूमि pangla देव भूमि पाँगला best village of UK05

15/07/2026

कहते हैं, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
पांगला ग्राम पंचायत के निवासी, भतीजे गोलू बिष्ट पुत्र श्री अनिल बिष्ट जी, ने चेन्नई में आयोजित प्रो-एम मुए थाई एवं मुए बोरान नेशनल चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र, ग्राम पंचायत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
इस शानदार उपलब्धि पर गोलू और उनकी माताजी एवं समस्त परिवार जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें आप पर गर्व है। ईस्ट देव से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश-प्रदेश का नाम गौरवान्वित करते रहें।
बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ! 🥇🇮🇳

03/07/2026
29/06/2026

युवा साथियों एवं बुद्धिजीवी नागरिकों से अपील

उत्तराखंड राज्य बने 26 वर्ष हो चुके हैं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में कई बार कांग्रेस की सरकार रही और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी रही। बड़े-बड़े नेता और मंत्री समय-समय पर हमारे क्षेत्र में आते हैं, फोटो खिंचते हैं, सोशल मीडिया पर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन यदि जमीनी स्तर पर देखें, तो विकास की तस्वीर आज भी संतोषजनक नहीं दिखती।

हममें से कई लोग वर्षों तक राष्ट्रीय पार्टियों के समर्थक रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपने क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, संचार रोड स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर निर्णय लें।

यदि जनता बदलाव चाहती है, तो लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आइए, इस बार एकजुट होकर अपने विवेक से मतदान करें और जिस दल या उम्मीदवार को उत्तराखंड के हितों के लिए सबसे उपयुक्त समझें, उसे अपना समर्थन दें।

जनता की एकता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

दिनांक 21 जून को विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर नारायण आश्रम मंडल द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर प...
20/06/2026

दिनांक 21 जून को विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर नारायण आश्रम मंडल द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री आदरणीय श्री हेमराज बिष्ट जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक श्रीमान धरम सिंह बिष्ट जी द्वारा योगाभ्यास एवं योग के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं एवं स्वस्थ, निरोगी जीवन का संकल्प लें।
सागर सिंह बिष्ट
मंडल महामंत्री भाजपा
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

"भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीहरि चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान क...
20/06/2026

"भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीहरि चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ।"

सादर आमंत्रणसादर निवेदन है कि मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री हर सिंह जी की तेमासी श्राद्ध के अवसर पर दिनांक 21 जून को आय...
19/06/2026

सादर आमंत्रण
सादर निवेदन है कि मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री हर सिंह जी की तेमासी श्राद्ध के अवसर पर दिनांक 21 जून को आयोजित पूजा-अर्चना एवं भोजन-प्रसाद में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
आप सभी सपरिवार पधारकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें तथा प्रसाद ग्रहण कर हमें अनुगृहीत करें।
स्थान: दंदौला
निवेदक: परिवारजन 🙏
ॐ शांति।

समस्त ग्रामवासी आज इष्टदेव भूमिराज की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हम सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा स...
19/06/2026

समस्त ग्रामवासी आज इष्टदेव भूमिराज की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हम सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना करते हैं। इष्टदेव की कृपा सदैव समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहे और गाँव में सुख, शांति एवं खुशहाली का वास हो।
जय इष्टदेव भूमिराज। 🙏🌺

🙏 मानवीय सहयोग हेतु अपील 🙏सादर नमस्कार।आज हम सभी से विनम्र निवेदन है कि राजनीति, विचारधारा और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उ...
16/06/2026

🙏 मानवीय सहयोग हेतु अपील 🙏
सादर नमस्कार।
आज हम सभी से विनम्र निवेदन है कि राजनीति, विचारधारा और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर मानवता और इंसानियत के नाते एक जरूरतमंद बहन की सहायता के लिए आगे आएँ।
हमारे क्षेत्र की बहन हेमा देवी, जो किसी की बेटी, किसी की बहन और हम सबके परिवार का हिस्सा हैं, इस समय एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका उपचार मुंबई के Tata Memorial Hospital में चल रहा है।
इस कठिन समय में उन्हें हमारे सहयोग और साथ की आवश्यकता है। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक, सामाजिक या अन्य किसी भी रूप में सहयोग प्रदान करें। आपका छोटा सा योगदान भी उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
आइए, इंसानियत का परिचय दें और एकजुट होकर बहन हेमा देवी के स्वस्थ जीवन के लिए सहयोग करें।
"जब समाज एकजुट होकर किसी जरूरतमंद का हाथ थामता है, तब उम्मीद और हौसला दोनों बढ़ जाते हैं।"
आप सभी के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद।
सादर नमस्कार

15/06/2026

समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता हैं कि दिनांक 19 जून शुक्रवार को भूमिया देव तथा 20 जून शनिवार को मलयनाथ देव की पूजा होनी सुनिश्चित हुवा है आप सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि आप सपरिवार आकर कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें 🙏
जय भूमिराज देव 🙏
जय मलयनाथ देव 🙏

Address

Pangla
Dharchula
262547

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when देव भूमि pangla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category