26/03/2023
दिनांक 26 मार्च 2023 को दुमका फोटोग्राफी एसोसिएशन के द्वार चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर विमोचन दुमका के सिटी गार्डन में किया गया जो की रांची के टाना भगत स्टेडियम में 6,7 और 8 अप्रैल 2023 को होने जा रहा है l पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम दुमका फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,सह सचिव सलाहकर,मीडिया प्रभारी और तमाम दुमका के सभी साथी फोटोग्राफर सदस्य के द्वार की गई
अध्यक्ष :- श्री प्रतीक रंजन सेन ने कहा 2 साल के लम्बे अंतराल के बाद झारखंड के सबसे बड़े फोटो फेयर झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के द्वारा चौथा झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन हमारे झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया जाएगा आगे बात करते हुए उन्हें बताया की, इनमें फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी एक्सपो में पहुंचकर अपनी उपकरण की प्रस्तुति करेगी l
सचिव :- श्री चुन्नू सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि झारखंड इमेजिंग एक्सपो में अनेक तरह के फोटोग्राफी कार्यशाला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता कि भी आयोजना किया गया है l इस कार्यक्रम में सीनियर फोटोग्राफर चंदू केसरी, अशोक मंडल, अशोक साह के साथ-साथ बाल किशोर, कल्याण लायक, कार्तिक, बलवंत सिंह, तन्मय, मुकेश जी, लाल टू, केदार, प्रह्लाद, अंकू, रितिक सेन , काली ,राजू दा, विकास , रिपुल आदि दर्जनों फोटोग्राफर शामिल हुए l