Rajesh Sony Reporter

Rajesh Sony Reporter राजेशसोनी रिपोर्टर ✍️✍️
मीडिया पत्रकार कैंपियरगंज ✍️✍️

*कैंपियरगंज कन्या इंटर कॉलेज में विधि-विधान से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*कैंपियरगंज स्थित कन्या इंटर कॉलेज में देश...
15/08/2026

*कैंपियरगंज कन्या इंटर कॉलेज में विधि-विधान से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

कैंपियरगंज स्थित कन्या इंटर कॉलेज में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस विधि-विधान एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और देश की एकता अखंडता एवं विकास के प्रति अपने कर्तव्यों को समझा विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के योगदान और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान बच्चों में मिठाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती अलका पाण्डेय, श्रीमती सरिता मिश्रा, अंजली जी, नीता जी, इन्दिरा जी, प्रेमलता जी, करुणा चौहान, विजय उपाध्याय जी, विपिन कुमार पटेल जी, प्रहलाद प्रसाद जी, विनोद यादव जी एवं श्री राजीव जायसवाल जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री श्रीनिवास शुक्ल एवं प्रबंधक श्री उमेश चन्द्र शुक्ल जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
*रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज*

*नगर पंचायत चौमुखा में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*कैम्पियरगंज /गोरखपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पं...
15/08/2026

*नगर पंचायत चौमुखा में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

कैम्पियरगंज /गोरखपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौमुखा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार, चेयरमैन शिखा देवी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दें कार्यक्रम में बच्चों और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का माहौल बना रहा।

*राजेश सोनी तहसील प्रभारी कैंपियरगंज की खाश रिपोर्ट*

*अधिवक्ता आदित्य तिवारी के पिता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओ ने  मुख्यमंत्री  को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा...
11/08/2026

*अधिवक्ता आदित्य तिवारी के पिता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा*
कैंपियरगंज,गोरखपुर।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव व मंत्री राम अद्या मौर्य व उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने गोखपुर में विगत दिनों हुई अधिवक्ता के पिता शिव कुमार तिवारी की नृशंस हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह को सौंपकर सरकार से सभी हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी,परिवार की सुरक्षा,लाइसेंसी शस्त्र का नामांतरण,आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्यवाही,परिवार के एक सदस्य को नौकरी व 1करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की गई बार एसोसिएशन के सभी सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे।
*रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज*

कैंपियरगंज से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें ✍️✍️
05/08/2026

कैंपियरगंज से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें ✍️✍️

कैंपियरगंज से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें 💐💐
05/08/2026

कैंपियरगंज से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें 💐💐

05/08/2026

*15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में व्यापार मंडल पदाधिकारी समेत तीन गिरफ्तार*

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज में 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सचिन वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राज निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज

*कैंपियरगंज इंस्पेक्टर ने दिखाई मानवता की मिसाल, कैंसर पीड़िता के इलाज और बेटी की पढ़ाई का उठाया जिम्मा*कैंपियरगंज /गोरख...
02/08/2026

*कैंपियरगंज इंस्पेक्टर ने दिखाई मानवता की मिसाल, कैंसर पीड़िता के इलाज और बेटी की पढ़ाई का उठाया जिम्मा*

कैंपियरगंज /गोरखपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैंपियरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कैंसर से जूझ रही बड़ी सेनुरी निवासी रिंकी चौरसिया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने न केवल उनके इलाज का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया, बल्कि उनकी पांच वर्षीय बेटी की पढ़ाई, कपड़े और अन्य आवश्यक खर्चों की जिम्मेदारी भी उठाने का संकल्प लिया। यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर रिंकी चौरसिया कैंपियरगंज थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को राखी बांधकर अपना मुंहबोला भाई बनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी बीमारी और परिवार की आर्थिक परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। उनकी पीड़ा सुनकर थाना प्रभारी भावुक हो गए और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
रिंकी चौरसिया ने बताया कि उनकी बेटी के जन्म के मात्र तीन माह बाद उन्हें कैंसर होने का पता चला। बीमारी के दौरान उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए। इलाज के लिए उनकी मां ने घर का अनाज तक बेच दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उपचार जारी रखना मुश्किल हो गया। ऐसे कठिन समय में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का सहयोग उनके लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया रिंकी ने थाना प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके दर्द को समझा और निस्वार्थ भाव से मदद के लिए आगे आए। वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे पीड़ित और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएं।थाना प्रभारी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोग इसे पुलिस की संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

*चौमुखा से चोरी हुई बाइक एक घंटे में बरामद, कैंपियरगंज पुलिस की तत्परता आई काम* कैंपियरगंज /गोरखपुर नगर पंचायत चौमुखा क्...
27/07/2026

*चौमुखा से चोरी हुई बाइक एक घंटे में बरामद, कैंपियरगंज पुलिस की तत्परता आई काम*

कैंपियरगंज /गोरखपुर नगर पंचायत चौमुखा क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को कैंपियरगंज पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल हरकत में आ गई। कस्बा प्रभारी आशीष चौधरी एवं कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चोरी गई बाइक को एक घंटे के भीतर बरामद कर लिया।
बाइक मिलने से वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली और कैंपियरगंज पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की और इसे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया।
कैंपियरगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
*संवाददाता राजेश सोनी कैंपियरगंज*

रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज ✨
15/07/2026

रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज ✨

तहसील रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज
15/07/2026

तहसील रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज

Address

वीर बहादुर नगर वार्ड नंबर 6 कैंपियरगंज
Gorakhpur
273158

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Sony Reporter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category