Real Us

Real Us Send me ur writings if anyone fear to publish it.. But don't suppress ur pen just because of ur fe

28/07/2018

लौटा देना मेरे गज़रे के वो सूखे फूल,
जो जा लिपटे थे वर्दी से तुम्हारे।
देते जाना तुम वो लाल रंग मुझे,
जो नजाने कब तुम्हारे हथेली पर जा लगा था ।
मेरे इंतजार का हिसाब भी करते जाना तुम , जो तुम्हारी याद मे खर्च किये थे मैंने।
हाँ जब तिरंगे से लिपटकर आओगे तुम ,
तो अपनी वर्दी मुझको देते जाना ।
जो तुम आ ना पाओगे कभी , मेरी साँसों को तेरे सीने पे लगा सितारा लौटा जाना ।
~सोनालिका

31/01/2018

तेरी नजरे भी मुझको देखें, जरूरी तो नहीं।
मगर खुशफहमी की आदत, मजबूरी तो नहीँ।।
तेरी सागीर्द हमें मिले,इसके हम काबिल तो नहीं।
पर तेरी यादों का हक भी हमें ,हासिल तो नहीं।।
मेरी खुशबू भी तेरे जर्रे में कभी, शामिल तो नहीं।
पर तेरे इश्क़ की हमें ,खाहिश भी नहीं।।
तेरी नजरों में खुदको पाने की हमें, आदत तो नहीं।
पर मेरी नजरों में तेरा होना कोई गुस्ताखी भी नहीं।।
~सोनालिका

22/03/2017

तेरे खाबों के झंकार मेें,छुपे ज्जबात नजर आते हैं।
इन सपनों की भीड़ में,अपने भी दरकीनार हो जाते हैं।।
पर मुझे अब भी तुममें प्यार के आसार नजर आते हैं।
तुम कहीं खो रहे यादों के अंधेरे में,
परछाई भी सिमट रही अब मुझमें अकेले में।
तेरे खामोशीयों में,अल्फाजों के हार नजर आते हैं।
पर मुझे अब भी तुममें प्यार के आसार नजर आते हैं।।
~सोनालिका

10/12/2016

वृक्ष की शिक्षा

एक पल में कोई वृक्ष विशाल बनता नहीं,
एक पल में डाल पर पुष्प कभी खिलता नहीं,
एक पल में वृक्ष पर फल कभी लगता नहीं,
भूमि में बीज पड़ने मात्र से वृक्ष उगता नहीं।

प्रस्फुटित होता न अंकुर बीज से अपने आप,
आधार धरती बनाकर, सहता सूरज का ताप,
द्रुम में होता रज से प्राप्त उर्वरक का प्रताप,
तब कहीं जाकर विशाल होता वृक्ष का नाप।

वृक्षों को सांस देने बयार चल करके आई,
मेघों के पसीनों से होती बगीचों की सिंचाई,
बागियों में माली भी करता निरंतर निराई,
तब कहीं जाकर वृक्षों पर कोपलियाँ आईं।

अगणित प्रकोप को सहता खड़ा अविराम है,
छत्र विहीन स्थिर पड़ा, छाया का जो धाम है,
ऋतू आगमन पर ही फलित होता जो काम है,
वह फल-फूल अनेकों परिश्रम का परिणाम है।

वृक्ष से प्राप्त होती जीवन की यह अनमोल शिक्षा,
एकाग्र हो निज कर्म कर और निरंतर समीक्षा,
लेकर आशीष प्रभु का, धैर्य धारण कर प्रतीक्षा,
उचित संयोग पर ही पूर्ण होती मनुज की दृढ़ ईक्षा।

: रामकुमार "दीपक"

23/09/2016

A rose on his hand ....
Stayed like drawf petels
Tears rolling down ...
Reminding him about the reason of those tears...
Each linked with those happy moments lived with
And now no more 'with'
Flashed back to dawn of the jolly suns..
Where he stood waiting for her
Waiting for her to see him.. And give a smile
Gathering all stones from her way.. Stood before her...
Asking for a place in her heart...
And then the moanful dusk of his life..
Flashed back to those warm days...
When she stood wraped around his arms...
Talking to the future them...
Those kisses which always hurl him out of every unsounds...
And then these cold days...
Flashed back to those joyful waiting days....
Where always stood for her...
And That innocent smile on her face face...
Where I stood waiting for her
And this time with a bridal dressup
And then these painful never ending waiting days...
Flashed back to those romantic rides...
Where she hold tight his waist..
And always walked with their hands clutched...
And the her nights on her arms..
Then the alone wines of his whole life.... Forever....

...
..

16/09/2016

Eyes wide open, he saw her put on her favorite perfume,

Once ag*in, he travelled in time.

Sati

16/09/2016

तुझसे इज़हार कर, सारी रस्में तोड़ दूँ,
तेरे इकरार पर, सारी कसमें तोड़ दूँ।

इक ख्वाब पल बैठा तेरे दीदार पर,
ख्वाब टूटने पर, ये आंखें फोड़ दूँ।

कुछ तो है तेरे बे नज़ीर सूरत में,
तेरे इश्क़ में, सारी ख्वाहिशें मरोड़ दूँ।

आज़ाद परिंदे को बंधने शौक उठा,
बाँहों में बंधकर सारे बंधन तोड़ दूँ।

तुझे पाने की चाहत करने लगा,
तुझे पाकर सारी शोहरतें छोड़ दूँ।

औरों से मुलाकात की चाहत नहीं,
तुझसे मिलकर जग से नाता तोड़ दूँ।

है यही इक आरजू इस ‘दीपक’ की,
जीते जी बस तुझसे रिश्ता जोड़ दूँ।

-रामकुमार 'दीपक'

16/08/2016

Wo ankhe, wo muskan,  wo Zulf..Hamesha mre sath...   Mre nazdeek Aur fir subha nind tut te hi sab kuch pehle jaise...   ...
19/06/2016

Wo ankhe, wo muskan, wo Zulf..
Hamesha mre sath... Mre nazdeek
Aur fir subha nind tut te hi sab kuch pehle jaise... Wahi duriya.. Wahi akelapan


29/05/2016

Adat thi jis noor ki mujhe..
Surkh patjhad ki tarah wo bhi sukh kar gir g*i...
# mukul

13/05/2016

Cigarette ka dhunwa... Aur dhunwa hoti tri yade...
Aur ye kambakt dhime dhime guzarta waqt...

15/04/2016

Address

Maula Ali Road
Greater Noida
201306

Telephone

8470007791

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Real Us posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category