26/05/2023
भक्त बनो पर अंधभक्त नहीं...!!
भारत का एक 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी शुभमान गिल RCB के खिलाफ यूं खेलता है कि सामने वाली टीम के धागे खोल देता है! परिणाम स्वरूप RCB टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। फिर शुरू होती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस की कहानी। ये तथाकथित फैंस भारत के भविष्य के सुपरस्टार कहे जाने वाले शुभमान गिल को गालियां निकालना शुरू कर देते हैं। गिल के इंस्टाग्राम और फेसबुक कमेंट बॉक्स गालियों से भर देते हैं। क्यों भई? क्या अच्छा खेलना गुनाह है? या RCB के खिलाफ रन बनाना कोई जुर्म है? RCB को भी अन्य सभी टीमों की तरह पूरे 14 मैच मिले थे, क्यों ना गुजरात टाइटंस की तरह सबसे ज्यादा मैच जीतकर पहले ही क्वालीफाई कर लेते, क्या वहां भी शुभमान गिल ने रोका था? RCB आइपीएल में कोई पहली बार बाहर नहीं हुई है। मतलब यह तो हद ही हो गई!
सभी खिलाड़ियों की सराहना करो चाहे वह कोई भी हो, जो अच्छा खेलेगा वह प्रशंसा का हकदार होगा। फैन बनना कोई बुरी बात नहीं है, पर इस तथाकथित अंधभक्ति के नाम पर यूं किसी युवा खिलाड़ी को जलील मत करो।
इस पर आप भी अपनी मर्यादित टिप्पणी रखें। संयमित और तार्किक कमेंट्स का इंतजार रहेगा..!!
Shubman Gill Indian Cricket Team
Badsar, Rajasthan, Indian Cricket Team