A9 Sangam News

A9 Sangam News मीडिया न्यूज नेटवर्क

दो बन्टी एक साथ दोनों पत्रकार
03/01/2023

दो बन्टी एक साथ दोनों पत्रकार

जय बाला जी सरकार
03/01/2023

जय बाला जी सरकार

03/01/2023

हरदोई गैंगस्टर एक्ट के 04 शातिर अभियुक्तों की करीब 08 करोड रुपये की अवैध तरीके से अर्जित चल-अचल कुल 29 संपत्तियों को कुर्क किया गया ।*थाना टडियावा से संबंधित गैंगस्टर के चार शातिर अपराधी मोहम्मद हसीब उर्फ छोटे गाजी उस हनीफ उर्फ हसीन की अवैध रूप से अर्जित कुल तीन प्लाट 10 मकान तीन वाहन महिंद्रा जीप एक टाटा सफारी कार छह स्थानों पर कृषि भूखंड सहित कुल 22 संपत्तियों को कुर्क किया गया अभियुक्त मुनीर कि अवैध रूप से अर्जित कुल 2 मकान व एक स्थान पर कृषि भूखंड सहित कुल 3 संपत्तियों को कुर्क किया गया तथा अभियुक्त नफीस की अवैध रूप से अर्जित कुल 1 मकान व दो वाहन सहित कुल 3 संपतियों को कुर्क किया गया इसके साथ अभियुक्त शिबू कि अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मारुति अल्टो 800 कार सहित कुल 1 संपत्ति को कुर्क किया गया 29 चल अचल संपत्ति यों को आज अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी अधिकारी हरियावां के द्वारा कुर्क किया गया

03/01/2023

टीआरएस ने जरूरतमंद लोगों को दिए गर्म कपड़े
संडीला।
नगर के टीआरएस कन्वेंट स्कूल की ओर से फाउंडर डे पर गरीब, जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। गर्म कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

गल्ला मंडी स्थित पार्वती देवी इंटर कॉलेज के मैदान में वितरण शिविर का शुभारंभ सीओ अंकित मिश्रा ने फीता काटकर किया। लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि स्कूल की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए यह अच्छी पहल है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह ने कपड़े वितरित करते हुए कहा कि स्व. ठाकुर राजेंद्र सिंह ने पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह द्वारा स्थापित स्कूल से हजारों की संख्या में छात्र शिक्षित हो रहे हैं। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।स्कूल की डायरेक्टर डॉ विभा सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर गरीबों को कपड़े वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से राष्ट्रीय पर्व सहित धार्मिक त्योहारों पर भी गरीबों को वस्त्र दान दिया जाता है। शिविर में 300 कंबल, 100 स्वेटर, 50 शॉल, साड़ियां सहित छोटे बच्चों के कपड़े दिए गए। इस अवसर पर कोतवाल दिलेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर, प्रेम बाबा, अमित सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे।

03/01/2023

हरदोई जिले के थप्पड़बाज शहर कोतवाल

-शहर कोतवाल ने युवक को मारा थप्पड़, मुंह से निकला खून,लापता पिता के शव मिलने पर आया था अधिकारियों के पास

-हरदोई जिले में मित्र पुलिस के चेहरे को बेनकाब करते एक वीडियो ने महकमे की कलई खोल कर रख दी संवेदनाओं को तार तार करता यह वीडियो योगी की मित्र पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।हरदोई जिले में शहर कोतवाल द्वारा शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। दरअसल, लापता पिता का शव नहर में मिलने के बाद जब पीड़ित अफसर से न्याय की गुहार लगाने आया तो शहर कोतवाल ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। इससे वो नाले के किनारे जा गिरा और उसके मुंह से खून आ गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

यू पी के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया बखरिया का है। यहां के रामेश्वर पुत्र बुद्धा का 10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रामेश्वर की गुमशुदगी की एफआईआर थाने में लिखाई थी। पीड़ित परिजनों का आरोप है पुलिस ने मामले में शिथिलता दिखाई और कोई फौरी कार्रवाई न करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। शनिवार को रामेश्वर का शव जनपद लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव निकट नहर में उतराता मिला था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
अधिकारियों से कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे परिजन

पोस्टमॉर्टम के बाद जब पुलिस का रवैया परिजनों ने लापरवाह देखा तो अफसर की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने हरदोई के डीएम चौराहे पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए। आरोप है कोतवाल ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाल संजय पांडे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पीड़ित परिजन के थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। थप्पड़ इतनी जोर का था कि पीड़ित जमीन पर दूर जा गिरा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। हालांकि, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही हैं
#हरदोई

03/01/2023

निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत,गम्भीर बता किया रिफर

हरदोई शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों को उसकी स्थिति गंभीर बताकर रेफर कर दिया। 10 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को डॉक्टरों ने बताया गर्भवती की मौत करीब 30 मिनट पहले ही हो चुकी है। मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक व स्टाफ के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।लोनार थाने के बंडवापुरवा गांव निवासी संजीव की पत्नी विमला गर्भवती थी आशा राजकुमारी ने विमला को प्रसव के लिए शनिवार को सरकूलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पति संजीव ने बताया कि अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद विमला की हालत बिगड़ गई अस्पताल संचालक ने गर्भवती की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया कि गर्भवती की मौत करीब आधे घंटे पहले हो चुकी है। इससे नाराज परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया।
इस पर अस्पताल संचालकों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के नाम पर लगे सारे बोर्ड हटवा दिए। मृतका के पति संजीव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अस्पताल संचालक और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

03/01/2023

लोकतंत्र सेनानियों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में लोकतंत्र कल्याण समिति ने नहीं अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा लोकतंत्र कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण राठौर ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र की वैधता समाप्त होने जा रही है उसकी वैधता को बढ़ाया जाए और आयुष्मान कार्ड के नवीनीकरण और रेलवे परिचय पत्र के नवीनीकरण के संबंध में ज्ञापन में मांग की गई मांगों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों से की वार्ता

03/01/2023

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
5 सूत्री मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन

हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कई बार मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से मांग की गई लेकिन शिक्षामित्रों का मानदेय अभी तक नहीं बढ़ाया गया वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की अन्य भी बहुत सी समस्याएं हैं जिसके लिए कई बार ज्ञापन भी दिया गया लेकिन शासन वाह प्रशासन की ओर से कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया जिसके चलते आज फिर से सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया और मांगों पर सरकार से निर्णय लेने की मांग की गई है

03/01/2023

हरदोई अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवाशक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर शिव मंदिर मे स्थापित महाकाल शिवलिंग के सम्मुख दिनांक 21 दिसंबर 2022 को युवा अधिवक्ता रोहित द्विवेदी के आकस्मिक निधन एवं अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव सिंह सिंपल जी की पूज्य माता जी के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्माओं की परम शांति हेतु महाकाल से सामूहिक 2 मिनट मौन रखकर प्रार्थना की गई तथा शोक सभा मे गहरा दुख व्यक्त किया गया
शोक सभा में प्रमुख रूप से हरदोई बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता शुभम द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद त्यागी प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता अधिवक्ता विनय गुप्ता आशीष मिश्रा प्रदेश सचिव शिव मोहन शुक्ला युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता संदीप अग्निहोत्री युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सुनीत शुक्ला उपाध्यक्ष युवा लक्ष्मी कांत पांडे जिला संगठन मंत्री रेखाकित त्रिपाठी अधिवक्ता अनिल कुमार अस्थाना जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र बाजपेई देवदत्त भास्कर ऋषि नाथ कुलदीप शुक्ला सुनील वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शोक सभा में भाग लेकर गहरा दुख व्यक्त किया

03/01/2023

पी, सी, एफ, खाद गोदाम के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर भड़के ग्रामीण।

हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में ग्राम बेहटा धीरा में बन रहे। ( पी ,सी,एफ )खाद गोदाम में ठेकेदार द्वारा मानक विहीन सामग्री लगाकर जीर्णोद्धार कराया जा रहा । ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष जीर्णोद्धार के नाम पर लीपापोती होती रहती है। और गोदाम प्रभारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि हमारे पास जर्जर गोदाम है तो खाद का स्टोर कहां पर लगाएं । जबकि हर वर्ष जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों लाखों रुपए का भ्रष्टाचार होता रहता है 5 वर्षों से खाद ना मिलने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारद्वारा कराए जा रहे गोदाम के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। दीवालो से पुराना प्लास्टर छुड़ाकर कर उसी पर लीपापोती की जा रही है ,पीला ईटों से बनी दीवाल पर वही प्लास्टर के लिए लाल मोरंग और सीमेंट नाम मात्र के लिए लगाते हैं और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बन रहे गोदाम के निर्माण में अधोमानक का प्रयोग होने से क्षेत्र के लोगो मे नाराजगी व्यपात है।क्षेत्र के लोगो का कहना है कि जिस प्रकार से घटिया व पुरानी सामग्री लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उससे यही प्रतीत होता है कि यह गोदाम में होने वाला प्लास्टर होने वाली बारिश में ही गायब हो जाएगा, जिसके बाद समस्या जस की तस बनी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि तत्काल प्रशासन द्वारा कराए जा रहे गोदाम के निर्माण में प्रयोग हो रहे समान की जांच कराई जाएगी।यदि अधोमानक सामग्री से कार्य किया जा रहा होगा तो संबंधित ठेकेदार पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस मौके पर शिकायतकर्ता संदीप सिंह , कुंजे सिंह सिंह, सुशील कुमार, सुमित सिंह, बबलू शुक्ला, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे

02/01/2023

वृंदावन से हरदोई वापस लौटते हुए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर

Address

Hardoi

Telephone

+919506039000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A9 Sangam News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category