19/03/2026
धारचूला क्षेत्र के बकिचा – Siniyakhola मार्ग का हाल देखिए 😡
👉 G2 कार्य सिर्फ मिट्टी डालकर किया गया
👉 G3 कार्य बिल्कुल नहीं हुआ
👉 फिर भी लगभग 3 KM तक डामरीकरण शुरू कर दिया गया
गांव वालों के विरोध के बाद कार्य रोक दिया गया।
❗ सबसे गंभीर बात:
मौके पर मौजूद NPCC/ठेकेदार के लोग Siniyakhola में उपस्थित हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
यह सड़क तीन ग्राम सभाओं को जोड़ती है, लेकिन काम की गुणवत्ता बेहद खराब है।
क्या ऐसे ही जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद होगा?
हम प्रशासन से मांग करते हैं:
✔ तत्काल जांच हो
✔ दोषियों पर कार्रवाई हो
✔ कार्य मानकों के अनुसार दोबारा कराया जाए