14/11/2022
The 62nd Know India Programme is being hosted by the state of Rajasthan. Under the initiative, on the morning of 10th November 2022, and facilitated HCM-RIPA in conducting a heritage walk in the of for 40 youth of Indian origin.
The walk traversed the Chowkri Sarhad, starting from Mandir Shri Govind Devji, covering the Jaleb Chowk, Mandir Shri Ramchandraji, Hawa Mahal and the Badi Chaupar. The highlights of the walk were the conception, planning and evolution of the city, and its living heritage. The narrative elaborated on the amalgamation of Rajput, Mughal and European architectural styles, the grid-iron pattern of the city layout, and craft-based markets and bazaars. The interaction with the participants was aimed at reinforcing the cultural ties of the diaspora youth with India, strengthening their sense of identity and enabling greater interaction.
----------------------------------------------------
62वे नो इंडिया प्रोग्राम का आयोजन राजस्थान में किया जा रहा है। पहल के तहत 10 नवंबर 2022 को हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM-RIPA) द्वारा आमंत्रित भारतीय मूल के 40 युवाओं को जयपुर विरासत फाउंडेशन और जयपुर अनचार्टेड ने UNESCO विश्व विरासत स्थल मे हेरिटेज वॉक करवाया।
पैदल मार्ग श्री गोविंद देवजी के मंदिर से शुरू होकर, जलेब चौक, मंदिर श्री रामचंद्रजी, हवा महल को कवर करते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचा । वॉक का मुख्य आकर्षण शहर की अवधारणा, योजना और विकास और इसकी जीवंत विरासत थी। राजपूत, मुगल और यूरोपीय स्थापत्य शैली के समामेलन, शहर के लेआउट और ग्रिड-आयरन पैटर्न और शिल्प-आधारित बाजारों पर आधारित, इस हेरिटेज वॉक और प्रतिभागियों के साथ बातचीत का उद्देश्य भारत के साथ प्रवासी युवाओं के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और इस पर विस्तृत संवाद को सक्षम करना था।