wellness warriors

wellness warriors "Welcome to Wellness Warrior, your go-to destination for holistic health and well-being! Join us �

जायफल के फायदेBenefits of nutmeg जायफल दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। यह ...
02/07/2023

जायफल के फायदे
Benefits of nutmeg

जायफल दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। यह जायफल के पेड़ (जिसका वैज्ञानिक नाम मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस है) से मिलता है। जायफल के पेड़ से दो मसाले मिलते हैं जायफल और जावित्री। मिरिस्टिका के बीज को जायफल कहा जाता है। इस लेख में हम खासतौर पर जायफल के बारे में बता रहे हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार इस मसाले का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। यह कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे प्रभाव भी पाए जाते हैं

जायफल का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। नीचे हम जायफल के कुछ खास उपयोग आपको बता रहे हैं –

💡जोड़ों में दर्द या सूजन की स्थिति में जायफल का तेल लगाया जा सकता है
💡खाने में मसाले के तौर पर जायफल का उपयोग कर सकते हैं।
💡सिरदर्द और मुंह की दुर्गंध की परेशानी है, तो जायफल का उपयोग किया जा सकता है इसके लिए डॉक्टरी परामर्श पर जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
💡अगर अनिद्रा की समस्या है, तो रात को सोने से कुछ देर पहले चुटकीभर जायफल पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
💡मुंहासों की समस्या है, तो जायफल पाउडर और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ देर सूखने दें और बाद में साफ पानी से धो लें।
💡दांतों के लिए जायफल खाने के फायदे
जायफल का उपयोग दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जायफल में अर्क में मौजूद मैकलिग्नन (macelignan) नामक तत्व में एंटीकैरोजेनिक (दांतों को टूटने से बचाने वाला) प्रभाव पाया जाता है, जो दांतों को स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स (Streptococcus Mutans) नामक ओरल बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान कर सकता है इस आधार पर कहा जा सकता है कि मुंह का स्वास्थ्य बरकरार रखने के लिए जायफल का उपयोग लाभकारी हो सकता है

जामुन के फायदे🌱🌱🌱🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌱🌱🌿🌿🌿🌱🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌱🌱🌱🌱🌱जामुन का परिचय (Introduction of Jamun)जामुन देखने में काले और छोटे होते हैं तो ...
02/07/2023

जामुन के फायदे
🌱🌱🌱🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌱🌱🌿🌿🌿🌱🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌱🌱🌱🌱🌱
जामुन का परिचय (Introduction of Jamun)
जामुन देखने में काले और छोटे होते हैं तो क्या हुआ, आयुर्वेद के अनुसार, जामुन (Jamun fruit) के बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। इन औषधीय गुणों के कारण जामुन के फायदे अनेक हैं। गर्मी के मौसम में आम के आने के समय जामुन (black berry) भी आ जाता है। आयुर्वेद में जामुन को सबसे ज्यादा मधुमेह को नियंत्रण करने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही जामुन, खाना को हजम करने के साथ-साथ दांतों के लिए, आंखों के लिए, पेट के लिए, चेहरे के लिए, किडनी स्टोन के लिए भी फायदेमंद होता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड भी होता है, इसलिए ये बच्चों के सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है

१.हीमोग्लोबिन में सुधार करता है जामुन खाने से २.शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. ...
३.वजन घटाने में मददगार ...
४.सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए ...
५.जामुन में कसैले गुण होते हैं ...
६.हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर करे ...
७.डायबिटीज में फायदेमंद ...
८.इंफेक्शन कम करे
#जामुन

पीपल का पेड़ पीपल दवाई के रूप में काम लिया जाता ही है और पीपल की पूजा भी की जाती है पीपल की पूजा क्यों की जाती है .........
27/06/2023

पीपल का पेड़
पीपल दवाई के रूप में काम लिया जाता ही है और पीपल की पूजा भी की जाती है

पीपल की पूजा क्यों की जाती है .......🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
पीपल की पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। धन लाभ के योग बन सकते हैं। - स्कन्द पुराण के अनुसार पीपल के मूल में विष्णु जी, तने में कृष्ण जी और फल व फलों में सभी देवताओं के निवास करत हैं। पीपल भगवान विष्णु का जीवन्त स्वरूप माना गया है। इसलिए पूजा हम करते है

पीपल के औषधीय गुण

01.सांस की तकलीफ - सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या में पीपल का पेड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सुखा लें। सूखे हुए इस भाग का चूर्ण बनाकर खाने से सांस संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा इसके पत्तों का दूध में उबालकर पीने से भी दमा में लाभ होता है।

2 गैस या कब्ज - पीपल के पत्तों का प्रयोग कब्ज या गैस की समस्या में दवा के तौर पर किया जाता है। इसे पित्‍त नाशक भी माना जाता है, इसलिए पेट की समस्याओं में इसका प्रयोग लाभप्रद होता है। इसके ताजे पत्‍तों के रस निकालकर सुबह शाम एक चम्‍मच पीने से पित्‍त के साथ ही समस्याएं भी समाप्त होती हैं।

क्या आपको भी है गैस ! जानें कारण, लक्षण और उपाय

3 दांतों के लिए - पीपल की दातुन करने से दांत मजबूत होते हैं, और दांतों में दर्द की समस्या समाप्त हो जाती है। इसके अलावा 10 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर बनाए गए मंजन का प्रयोग करने से भी दांतों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

4 विष का प्रभाव - किसी जहरीले जीव-जंतु द्वारा काट लेने पर अगर समय पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं हो, जब पीपल के पत्ते का रस थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने पर विष का असर कम होने लगता है।

5 त्वचा रोग - त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली में पीपल के कोमल पत्तों को खाने या इसका काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है। इसके अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्या होने पर पीपल की छाल का घिसकर लगाने से फायदा होता है।

6 घाव होने पर - शरीर के किसी हिस्से में घाव हो जाने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाने से घाव सूखने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन इस लेप का प्रयोग करने व पीपल की छाल का लेप करने से घाव जल्दी भर जाता है और जलन भी नहीं होती।


7 जुकाम - सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी पीपल लाभदायक होता है। पीपल के पत्तों को छांव में सुखाकर मिश्री के साथ इसका काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ होता है। इससे जुकाम जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

8 त्वचा के लिए - त्वचा का रंग निखारने के लिए भी पीपल की छाल का लेप या इसके पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। पीपल की ताजी जड़ को भिगोकर त्वचा पर इसका लेप करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं।

9 तनाव करे कम - पीपल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसके कोमल पत्तों को नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी होती है, और बढ़ती उम्र का असर भी कम होता है।

देशी बबूल बबूल का पेड़ और उसपर लगी हुई फलिया कही आते जाते अक्सर दिख जाती है जैसे सड़कों के किनारे, जंगलो और बाग़ बगीचों में...
27/06/2023

देशी बबूल
बबूल का पेड़ और उसपर लगी हुई फलिया कही आते जाते अक्सर दिख जाती है जैसे सड़कों के किनारे, जंगलो और बाग़ बगीचों में। बबूल का समान्य सा दिखने वाला पेड़ कई औषधीय गुणों को अपने आप में समेटे हुए होता है। बबूल की छाल, पत्तियां और फली तीनों का उपयोग कई अलग-२ बीमारियों के इलाज में किया जाता है। आइये जानते है बबूल की फली, देशी कीकर की फली के फायदे, बबूल की फली का चूर्ण के फायदे
01.अगर किसी भी कारण से आपके शरीर की कोई हड्डी टूट गई है या अस्थि भंग हो गई है तो बबूल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बबूल की बीजो को पीसकर उन्हें शहद के साथ ३ दिनों तक सेवन करने से हड्डी बहुत अच्छे से जुड़ जाती है। इतना ही नहीं बबूल की फली का चूर्ण सुबह-शाम लेने से भी हड्डी जल्दी जुड़ जाती है।
02.दस्त बंद होने का नाम ही न ले रहे हो और पेट में मरोड़ पड़ रहे हो तो ऐसे उसे बबूल की फलियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। 50gm फलियों को पीस कर ठंडे पानी में ले
यह दस्त और पेट में मरोड़ कि समस्या में रामबाण इलाज है।
03.दांतों में दर्द होने पर भी बबूल की फली फायदेमंद होती है। बबूल की फली का पानी के साथ सेवन करने और इसको राख बनाकर इससे दांतों को मंजन करने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा। और आप यदि बबूल की दातुन रोजाना करते हो तो आपके दांतों के रोग गायब हो जाते है
04.यदि शरीर में गर्मी हो गई है और पेशाव में धातु जा रहे है और मर्दाना ताकत बढ़ाने ,नपुंसकता के लिए .. बबूल की फूल पत्तियां छाल और फलिया को लेकर सुखा लें और पीसकर उसमें धागेदार मिसरी मिला ले सुभा शाम दूध के साथ ले
इसके साथ अश्वगंधा और सफेद मूसली ,कोंच के बीज को बराबर मात्रा में लेकर कूट पीसकर इसमें से भी सुभा शाम एक छोटी चम्मच दूध के साथ ले धातु से निजात मिलेगी

नीम के गुण बहुत होते है अनेकों फायदे से भरा होता है नीम का पौधा 01.जल जाने पर अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण ...
27/06/2023

नीम के गुण बहुत होते है अनेकों फायदे से भरा होता है नीम का पौधा
01.जल जाने पर अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जला बैठी हैं तो तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें. ...
02.कान दर्द में अगर आपके कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहेगा. ...
03.दांतों के लिए ...नीम की दातुन करने से हमारे दांत मजबूत होते है नीम में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट संबंधी कई तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़न व विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं। रोजाना नीम की दातुन करने से मुंह को बदबू से बचाया जा सकता है।

04.बालों के लिए भी है फायदेमंद ...नीम में कई शक्तिशाली कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बालों में जूं पैदा होने से रोकते हैं। साथ ही नीम में निम्बिडिन नामक खास तत्व पाया जाता है, जो बालों में रूसी होने से रोकता है नीम की निबोलिया (फल ) को पीसकर बालो में लगाने से जू मर जाते है और बाल मजबूत होते है

05.फोड़े और दूसरे जख्मों पर लगाने के लिए
दाद या खुजली की समस्याएं होने पर, नीम की पत्त‍ियों को दही के साथ पीसकर लगाने पर काफी जल्दी लाभ होता है। और दाद की समस्या समाप्त हो जाती है।
किसी प्रकार का घाव हो जाने पर भी नीम के पत्तों का लेप लगाने से काफी लाभ मिलता है। इसके अलावा जैतून के तेल के साथ नीम की पत्त‍ियों का पेस्ट बनाकर लगाने से नासूर भी ठीक हो जाता है।
दाद या खुजली की समस्याएं होने पर, नीम की पत्त‍ियों को दही के साथ पीसकर लगाने पर काफी जल्दी लाभ होता है। और दाद की समस्या समाप्त हो जाती है










भृंगराज के पौधे की पहचान 🌿🌿🌱🌿🌿🌿🌿 भृंगराज को बालो की समस्या का किंग बोलते है बालों को झड़ने से रोकने, बालों के पकने, बालो...
27/06/2023

भृंगराज के पौधे की पहचान 🌿🌿🌱🌿🌿🌿🌿 भृंगराज को बालो की समस्या का किंग बोलते है बालों को झड़ने से रोकने, बालों के पकने, बालों को लंबे और चमकदार सुडेल बनाता है बालो में रूसी डेंड्रेफ और भी फायदे है

Address

Jalore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when wellness warriors posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share