ganeshyogi32

ganeshyogi32 photography

20/01/2026

18/01/2026

Travel safe journey

18/01/2026

श्री राम फाइनेंस कंपनी ड्राइवर ट्रेनिंग जयपुर

असली मोहब्बत तो सांवले रंग से ही है गोरे तो आजादी से पहले भी बेवफा थे
31/07/2022

असली मोहब्बत तो सांवले रंग से ही है गोरे तो आजादी से पहले भी बेवफा थे

07/07/2021

Yu To Kisi Chij Ke Mohtaj Nahi Ham,
Bas Ek Teri Aadat Si Ho Gayi mahadev 🙏

08/06/2021
28/05/2021

#

 #टूटी_चप्पल"पता नहीं ये सामने वाला सेठ हफ्ते में 3-4 बार अपनी चप्पल कैसे तोड़ आता है?" मोची बुदबुदाया, नजर सामने की बड़ी ...
26/05/2021

#टूटी_चप्पल

"पता नहीं ये सामने वाला सेठ हफ्ते में 3-4 बार अपनी चप्पल कैसे तोड़ आता है?" मोची बुदबुदाया, नजर सामने की बड़ी किराना दूकान पर बैठे मोटे सेठ पर थी।

हर बार जब उस मोची के पास कोई काम ना होता तो उस सेठ का नौकर सेठ की टूटी चप्पल बनाने को दे जाता। मोची अपनी पूरी लगन से वो चप्पल सी देता की अब तो 2-3 महीने नहीं टूटने वाली। सेठ का नौकर आता और बिना मोलभाव किये पैसे देकर उस मोची से चप्पल ले जाता। पर 2-3 दिन बाद फिर वही चप्पल टूटी हुई उस मोची के पास पहुंच जाती।
आज फिर सुबह हुई, फिर सूरज निकला। सेठ का नौकर दूकान की झाड़ू लगा रहा था।

और सेठ........
अपनी चप्पल तोड़ने में लगा था ,पूरी मश्शकत के बाद जब चप्पल न टूटी तो उसने नौकर को आवाज लगाई।

"अरे रामधन इसका कुछ कर, ये मंगू भी पता नहीं कौनसे धागे से चप्पल सिता है, टूटती ही नहीं।"

रामधन आज सारी गांठे खोल लेना चाहता था "सेठ जी मुझे तो आपका ये हर बार का नाटक समझ में नहीं आता। खुद ही चप्पल तोड़ते हो फिर खुद ही जुडवाने के लिए उस मंगू के पास भेज देते हो।"

सेठ को चप्पल तोड़ने में सफलता मिल चुकी थी। उसने टूटी चप्पल रामधन को थमाई और रहस्य की परते खोली... "देख रामधन जिस दिन मंगू के पास कोई ग्राहक नहीं आता उसदिन ही मैं अपनी चप्पल तोड़ता हूं... क्यों की मुझे पता है... मंगू गरीब है... पर स्वाभिमानी है, मेरे इस नाटक से अगर उसका स्वाभिमान और मेरी मदद दोनों शर्मिंदा होने से बच जाते है तो क्या बुरा है।"
आसमान साफ था पर रामधन की आँखों के बादल बरसने को बेक़रार थे।

विश्व का सबसे अनोखा मुकदमा:और मैं ऐसे मुकदमे हर घर मे देखना भी चाहती हूं ... ☺️😊☺️न्यायालय में एक मुकद्दमा आया, जिसने सभ...
22/05/2021

विश्व का सबसे अनोखा मुकदमा:

और मैं ऐसे मुकदमे हर घर मे देखना भी चाहती हूं ... ☺️😊☺️

न्यायालय में एक मुकद्दमा आया, जिसने सभी को झकझोर दिया| अदालतों में प्रॉपर्टी विवाद व अन्य पारिवारिक विवाद के केस आते ही रहते हैं, मगर ये मामला बहुत ही अलग किस्म का था।

एक 70 साल के बूढ़े व्यक्ति ने अपने 80 साल के बूढ़े भाई पर मुकद्दमा किया था ... 🙄🙄🙄

मुकद्दमे का कुछ यूं था कि "मेरा 80 साल का बड़ा भाई अब बूढ़ा हो चला है इसलिए वह खुद अपना ख्याल भी ठीक से नहीं रख सकता, मगर मेरे मना करने पर भी वह हमारी 110 साल की मां की देखभाल कर रहा है।
मैं अभी ठीक हूं, इसलिए अब मुझे मां की सेवा करने का मौका दिया जाय और मां को मुझे सौंप दिया जाए।

न्यायाधीश महोदय का दिमाग घूम गया और मुक़दमा भी चर्चा में आ गया, न्यायाधीश महोदय ने दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की कि आप लोग 15-15 दिन रख लो।
मगर कोई टस से मस नहीं हुआ बड़े भाई का कहना था कि मैं अपने स्वर्ग को खुद से दूर क्यों होने दूँ? अगर मां कह दे कि उसको मेरे पास कोई परेशानी है या मैं उसकी देखभाल ठीक से नहीं करता तो अवश्य छोटे भाई को दे दो।
छोटा भाई कहता कि पिछले 40 साल से अकेले ये सेवा किये जा रहा है, आखिर मैं अपना कर्तव्य कब पूरा करूँगा?
परेशान न्यायाधीश महोदय ने सभी प्रयास कर लिये मगर कोई हल नहीं निकला ... 😶😶😶

आखिर उन्होंने मां की राय जानने के लिए उसको बुलवाया और पूंछा कि वह किसके साथ रहना चाहती है?

मां कुल 30 किलो की बेहद कमजोर सी औरत थी और बड़ी मुश्किल से व्हील चेयर पर आई थी उसने दुखी दिल से कहा कि मेरे लिए दोनों संतान बराबर हैं, मैं किसी एक के पक्ष में फैसला सुनाकर दूसरे का दिल नहीं दुखा सकती।

आप न्यायाधीश हैं निर्णय करना आपका काम है, जो आपका निर्णय होगा मैं उसको ही मान लूंगी।

आखिर न्यायाधीश महोदय ने भारी मन से निर्णय दिया कि न्यायालय छोटे भाई की भावनाओं से सहमत है कि बड़ा भाई वाकई बूढ़ा और कमजोर है, ऐसे में मां की सेवा की जिम्मेदारी छोटे भाई को दी जाती है।

फैसला सुनकर बड़ा भाई जोर जोर से रोने लगा कि इस बुढापे ने मेरे स्वर्ग को मुझसे छीन लिया, अदालत में मौजूद न्यायाधीश समेत सभी रोने लगे ... 😢😢😢

कहने का तात्पर्य यह है कि अगर भाई बहनों में वाद विवाद हो तो इस स्तर का हो.!!
ये क्या बात है कि "माँ तेरी है" की लड़ाई हो और पता चले कि माता पिता ओल्ड एज होम में रह रहे हैं, यह पाप है।
हमें इस मुकदमे से ये सबक लेना ही चाहिए कि माता पिता का दिल दुखाना नही चाहिए।

🙏🙏🙏 Ganesh

 #महायोगी_शिव_अवतारी_गुरु_गोरक्षनाथ_जी_प्रकटोत्सव26/5/2021 शाम 8बजे दिये जलायेआप सभी से विनम्र निवेदन है कि भगवान गौरक्ष...
21/05/2021

#महायोगी_शिव_अवतारी_गुरु_गोरक्षनाथ_जी_प्रकटोत्सव
26/5/2021
शाम 8बजे दिये जलाये
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि भगवान गौरक्षनाथ जी के प्रकट दिवस मनाने के लिए इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने में सहयोगी बने।।
# jogi

Address

Jobner
303328

Telephone

+916375921306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ganeshyogi32 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ganeshyogi32:

Share