05/11/2024
शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका हैं।[2] इनका जन्म 1 अक्टुबर 1952 को हुआ।
शारदा सिन्हा
जन्म -हुलास, राघोपुर, सुपौल जिला, बिहार
आवास - बेगूसराय, बिहार
राष्ट्रीयता - भारतीय
पेशा - गायिका
कार्यकाल - 1980 – वर्तमान
जीवनसाथी - डॉ.ब्रजकिशोर सिन्हा
पुरस्कार - पद्मभूषण (2018) पद्मश्री (1991)
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
इन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत गाये हैं। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन तथा गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गीत काफी प्रचलित हुए हैं। इनके गाये गीतों के कैसेट संगीत बाजार में सहजता से उपलब्ध है। दुल्हिन, पीरितिया, मेंहदी जैसे कैसेट्स काफी बिके हैं। बिहार एवं यहाँ से बाहर दुर्गा-पूजा, विवाह-समारोह या अन्य संगीत समारोहों में शारदा सिन्हा द्वारा गाये गीत अक्सर सुनाई देते हैं।
लोकगीतों के लिए इन्हें 'बिहार-कोकिला', 'पद्म श्री' एवं 'पद्म भूषण'[1] सम्मान से विभूषित किया गया है। Sachin Prasad Biku Yadav Jitendra Prasad Ajây Shãh