25/09/2022
हमारा सनातन धरोहर
🚩चित्र में पत्थर की प्रतिमाओं को देखिए। इसमें आपको घोड़े पर सवार घुड़सवार, बाघ और कुछ लोग दिखाई दे रहे होंगे। अब बारीकी से प्रतिमाओं को देखिए! यहां आप देख रहे होंगे कि एक व्यक्ति पीछे से खंजर (कटार) को सामने खड़े व्यक्ति के जांघ में घोंपकर आर-पार कर दिया है एवं घुड़सवार अपने भाले से बाघ के जबड़े को आर-पार भेद दिया है और नीचे खड़े एक व्यक्ति बाघ के कमर को अपने कटार से घोंपकर आर-पार कर दिया है।
यहां आप इस प्रतिमा में मांसपेशियों को छेदकर बाहर आए खंजर को स्पष्ट देख सकते हैं। इस पूर्णतः सजीव घटना की तरह दिखाने वाली ऐसी नक्काशियाँ केवल भारत में ही पायी जाती हैं। यह जीवंत वस्तुकला का सर्वश्रेष्ठ नमूना है।
भारत के प्रत्येक प्राचीन मंदिर में आपको एक आश्चर्य देखने को अवश्य मिल जाएगा।
(श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर, तमिलनाडु, 10वीं शताब्दी)