29/04/2026
Baba Kedar ke darshan ke sath-sath, hamari zimmedari hai ki hum is pavan dharti ko swachh rakhein. Prarthana hai sabhi yatriyon se ki kachra dustbin mein hi dalein. 🏔️🚩
24 अप्रैल को केदारनाथ धाम के रास्ते में यह नज़ारा देख कर दिल टूट गया। दूर से लगा कि पहाड़ों के बीच कोई रंग-बिरंगा झरना बह रहा है, पर करीब से देखा तो पता चला कि यह हम यात्रियों द्वारा छोड़ा गया प्लास्टिक और कचरा है, जो सीधा माता मंदाकिनी में मिल रहा है।
बाबा बुलाते हैं, हम आते हैं, पर क्या हम उनके घर को ऐसा ही छोड़ कर जाएंगे? 🙏
मेरी सभी शिव भक्तों से प्रार्थना है:
✅ अपना कचरा डस्टबिन में ही डालें।
✅ पहाड़ों की पवित्रता बनाए रखें।
✅ प्रशासन का सहयोग करें।
बाबा के धाम को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हर-हर महादेव! 🙏✨
Disclaimer -“यह वीडियो प्रशासन के सफाई प्रयासों में सहयोग करने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है।”