15/09/2026
खैरथल से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम चौधरी उर्फ विक्की चौधरी ने अपने 11 पार्षदों के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विक्की चौधरी के भाजपा में शामिल होने से खैरथल में पार्टी को बड़ा राजनीतिक बल मिलने की बात कही जा रही है।