01/07/2026
#लायंस_क्लब_खटीमा द्वारा #विशाल_रक्तदान_शिविर का आयोजन
खटीमा, 01 जुलाई।
नए लायनिस्टिक वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर #लायंस_क्लब_खटीमा द्वारा आज नागरिक चिकित्सालय, खटीमा में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ #चिकित्साधिकारी
#डॉ०वी०पी०सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों एवं नगर के अनेक समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
लगभग 50 वर्षों से खटीमा क्षेत्र में निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा लायंस क्लब खटीमा अपने स्वर्णिम 50वें सेवा वर्ष में भी रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन कर समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन अंकित पाण्डेय, सचिव लायन ओशो अमीर, कोषाध्यक्ष लायन अमन अग्रवाल, लायन सुनील रैदानी, लायन सुदर्शन वर्मा, लायन देवेंद्र भट्ट, लायन अजय त्रिवेदी, लायन आशीष अग्रवाल, लायन रमेश अग्रवाल, लायन रंजन अग्रवाल, लायन पुष्कर दत्त भट्ट, लायन शुभम अग्रवाल, लायन रवीश भटनागर, लायन नरेश गुप्ता लायन महेन्द्र भट्ट सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं शहर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं रक्त बैंक की पूरी टीम का सफल आयोजन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।