25/05/2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले है। इस उद्घाटन को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पाटी, कागे्रंस समेत कई विपक्षी दलों का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी नही बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए।
उन्होंने एक संयुक्त बयान में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह से दरकिनार करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन करने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, द्रमुक, समाजवादी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल और कई अन्य विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान जारी किया है।
नए संसद भवन को बनाने में करीब 1200 करोड़ रूपए का खर्च आया है।