30/10/2024
Post -2 *Mission Mongolia*
मैं मंगोलिया पहुँच गया हूँ, अब मोटरसाइकिल के सफ़र पे निकलना है, वो सब तो आप देख ही लोगे.
अभी ज़रूरी है जाने की तैयारी के बारे में बात करना ✌️
तो जनाब तैयारी कुछ महीनों से चल रही थी, जिसमे पहला कदम था visa लेना, और वो सबसे आसान था, एक दिन इंटरनेट पे बैठ के सोच देखूँ की किस तरह क्या होता है कितना टाइम लगता है, पता लगे कि मैं सब चंगा सी बोलता रहूँ और फिर visa ही ना मिले, तो सर्च करते करते पता लगा evisa मिलने लगा है, तो सोचा देख लूँ क्या क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए और कितना खर्चा है.
तो इनकी embassy की वेबसाइट पे गया तो एक स्टेप और एक स्टेप और करके पहुँच गया पेमेंट ऑप्शन तक, जो सिर्फ़ 5 डॉलर था, एक बार तो लगा सही नहीं है, फिर आँखों को मसल के देखा तो कोई फ़र्क़ नहीं था. तो सोचा लगे हाथ निपटा ही देते हैं.
और अगले दो दिन में टिंग करके ईमेल वाले बक्से में visa अवतरित हो चुका था.
i was like हयं इतना आसान? क्या बात क्या बात.
बस फिर एक दिन मौक़ा देख के Almaty से Ulaanbaatar की टिकट बुक करा ली. जो की कुछ 25 हज़ार रुपए की मिली.
Almaty से इसलिए क्योंकि मैं Kazakhstan में ही रहता हूँ, India से डायरेक्ट फ्लाइट है भी नहीं अभी तक.
तो जी 4 घंटे आसमान को ताकते और सोचते सोचते कि क्या होगा कैसे होगा मैं Mongolia पहुँच गया.
और उतर के बोला जो होगा देखा जाएगा.
और बैठ के टैक्सी में निकल गया हॉस्टल की तरफ़, जिसकी जानकारी आपको आगे मिलेगी, अगर जुड़े रहे तो.
नहीं जुड़े तो किसी दिन suggestion में पोस्ट आ जाएगी मेरी, ढीठ है ना मेरी तरह 😀