Star7 Tv News

Star7 Tv News Media and News Company

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई हैं. लेकिन इस वोटर लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत...
13/06/2026

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई हैं. लेकिन इस वोटर लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति इरानी का ही नाम गायब हो गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है. ये मामले सामने आने के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे हैं.

प्रयागराज मांडा: डेंगुरपुर घाट पर पलटा ओवरलोड डंपर, गंगा किनारे फिर उठे सुरक्षा पर सवाल।डेंगुरपुर गंगा घाट पर शनिवार सुब...
13/06/2026

प्रयागराज मांडा:
डेंगुरपुर घाट पर पलटा ओवरलोड डंपर, गंगा किनारे फिर उठे सुरक्षा पर सवाल।
डेंगुरपुर गंगा घाट पर शनिवार सुबह का नज़ारा सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि लगातार चल रही लापरवाही की एक और तस्वीर बनकर सामने आया। गंगा कटान रोकने के लिए चल रहे कार्य के बीच पत्थर से लदा ओवरलोड डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विम...
13/06/2026

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में एयरफोर्स के 5 जवान शहीद हो गए.

13/06/2026

बिहार गोपालगंज:
कोन्हवा मोड़ से उत्पाद विभाग की टीम ने कार से अवैध अंग्रेजी शराब 305.25 लीटर किया बरामद। आरोपित सुपौल जिले के नगर थाना क्षेत्र के मलिक चौक निवासी सूरज कुमार गिरफ्तार।

11/06/2026

#ब्रेकिंग-मिर्जापुर
अगर आप अच्छी और सस्ती अस्पताल इलाज के लिए खोज रहे हैं तो विन्ध्य नर्सिंग होम में आइए।‎⁨⁩

मिर्जापुर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल
11/06/2026

मिर्जापुर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल

11/06/2026

ग्राम पंचायत दुबहा मे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का चौथा दिन श्री पं जितेन्द्र प्रसाद दुबे के द्वारा श्रीश्याम जी पांडे के सौजन्य से स्टार सेवन से लाइव शिवचंद दुबे के द्वारा।

11/06/2026

यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल है
Breaking mirzapur
किस तरह पुलिसकर्मी भक्तों के ऊपर हमलावर है
इस तरह की वीडियो बहुत वायरल होते हैं
करवाई होती है या नहीं यह जानकारी शायद आप लोगों को हो
मां विंध्यवासिनी का गर्भ गृह बना भक्तों के प्रताड़ना का केंद्र
लगातार पुलिस कर्मियों की शिकायत पर संज्ञान लेने की जरूरत
वायरल वीडियो गर्भ गृह दो का बताया जाता है

टैंकर हमले पर अब आया US का बयान, 3 भारतीय क्रू के लापता होने का मामला गहरायाओमान के तट के पास टैंकर पर हुए हमले और तीन भ...
11/06/2026

टैंकर हमले पर अब आया US का बयान, 3 भारतीय क्रू के लापता होने का मामला गहराया

ओमान के तट के पास टैंकर पर हुए हमले और तीन भारतीय नाविकों के लापता होने के बाद भारत ने अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. अब अमेरिका ने कहा है कि वह इस मामले में भारत सरकार के सीधे संपर्क में है और मामले पर लगातार बातचीत जारी है.

11/06/2026

गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत, 5 घायल.
गोंडा। जनपद गोंडा के थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कर्नलगंज पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दी जा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Address

Prayagraj
Mirzapur
231313

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Star7 Tv News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Star7 Tv News:

Share