Remix Dj Song Nagaur

Remix Dj Song Nagaur Remix Dj Song Nagaur

30/12/2022

एक दिन एक कुत्ता 🐕 जंगल में रास्ता खो गया..
तभी उसने देखा कि.. एक शेर 🦁 उसकी तरफ आ रहा है.. कुत्ते की सांस रूक गयी.. उसने सोचा..
"आज तो मेरा, काम तमाम होगा..!"
उसने इधर उधर देखा तो कुछ सुखी हड्डियां पड़ी थी, उन हड्डियों को देखते ही उसके दिमाग में एक तरकीब आई,
और वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया.. और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा, और जोर जोर से बोलने लगा..
"वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है.. एक और मिल जाए तो आज की दावत पूरी हो जायेगी !"
और उसने जोर से डकार मारी..
ये सुन कर, इस बार शेर सोच में पड़ गया.. उसने सोचा-
"ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने मे ही भलाइ है !"
और शेर वहां से जान बचा के भाग गया..
मगर पास के पेड़ पर बैठा एक बन्दर 🐒 यह सब तमाशा देख रहा था.. उसने सोचा यह अच्छा मौका है, शेर को सारी कहानी बता देता हूँ .. शेर से दोस्ती भी हो जायेगी, और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा.. वो फटाफट शेर के पीछे भागा..
पर कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया की कोई लोचा है..
उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी, की कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..
शेर जोर से दहाडा और बोला -
"चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़तम करता हूँ".. और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया.
कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया, मगर कुत्ता फिर हिम्मत करके उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया l
और जोर जोर से बोलने लगा..
"ये बंदर ना जाने कहां मर गया, उसको गए 1 घंटा हो गया.. साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता !"
यह सुनते ही शेर ने बंदर को वही पटका और उसको मार दिया और वापस पिछे भाग गया..
इस तरह कुत्ते ने अपनी हिम्मत और समझदारी से दो बार अपनी जान बचा ली, साथ ही अपने खिलाफ मौका उठाने का प्रयास कर रहे बंदर को भी अपने दुश्मन के हाथो ही मरवा दिया..

*शिक्षा 1:- मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं*
*शिक्षा 2:- हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें क्योंकि यहीं जीवन की असली सफलता मिलेगी*
और आपको ये कहानी कैसी लगी जरूर बताएं..🙏🙏

Address

Nagaur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Remix Dj Song Nagaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Remix Dj Song Nagaur:

Share

Category