30/01/2026
समस्त हिंदू समाज समिति सेक्टर 10, द्वारका नई दिल्ली में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
इसमें सेक्टर 6 की सभी हिंदू संस्थाओं, समस्त समाज व समस्त हिंदू जनमानस का सहयोग का आव्हान है। यह सभी हिंदू बन्धुजन व भगनियों को हिंदू संस्कृति, हिंदू एकता में लाने का एक प्रयास है। समस्त देश में यह आयोजन एक अभियान की भाँति उत्सव रूप में मनाया जा रहा है। हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारका सेक्टर 10 द्वारा यह आयोजन “गोलोक धाम , सेक्टर 10, द्वारका दिनांक 8 फ़रवरी 2026 को प्रातः 11 बजे निर्धारित किया है।
इसमें हिन्दू संस्कृति व एकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । अंत में प्रसाद रूप में भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें हिंदू समाज से स्वेक्षा से आर्थिक सहयोग की भी अपेक्षा है। सभी हिंदू समाज से परिवार सहित इस कार्यक्रम में भाग लेने का करबद्ध आग्रह है।
* हिंदू सम्मेलन समिति , द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली.
#दिल्ली